3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

फर्रुखाबाद में दिखी करवा चौथ की रौनक – ब्यूटी पार्लर में सजने सवरने को लगी सुहागिन

रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला 

Farrukhabad News – फर्रुखाबाद पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते प्यार और विश्वास के प्रतीक का पर्व करवा चौथ व्रत एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में जहां उत्साह हैं, वहीं बाजारों में चहल-पहल भी है। साड़ी, श्रृंगार की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं जमकर सोलह श्रृंगार के सामान खरीदने में जुटी हैं। वहीं हाथों में मेहंदी भी रचा रही हैं।

आइए डालते हैं एक झलक


शहर के रेलवे रोड, चौक, घुमना बाजार, सुतहट्टी, चूड़ी वाली गली, सेठ गली, नेहरू रोड और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। कपड़ों की खरीदारी के साथ ही आफर्स भी महिलाओं को मिल रहे हैं। कपड़ा, श्रृंगार की दुकान पर महिलाएं मनपसंद लाल, हरी, गुलाबी आदि रंग की साड़ी खरीदने में जुटी हैं वहीं उत्साह के साथ चूड़ियां व सोलह श्रृंगार के सामान भी खरीद रहीं हैं। बाजार में देर सायं तक कुछ महिलाएं अपने पति तो कुछ सखी सहेलियां व परिवार की सदस्यों के साथ ब्यूटी पार्लर पर पहुंचकर हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए जुटी रहीं। सजने-संवरने के लिए  कामकाजी महिला से घरेलू महिलाएं तक पीछे नहीं रहीं। हर कोई पारंपरिक त्योहार को अच्छे से मनाना चाहता है। इसी के लिए महिलाएं पार्लरों की तरफ रूख करना शुरू कर दी हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका कोमल मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को लिए करवाचौथ के लिए विशेष ऑफर पैकेज शुरू किया गया है। फेशियल वैक्सीन पर हेयर कटिग फ्री की गई है, जबकि एक ही घर के तीन सदस्यों के मेहंदी लगाने पर एक सदस्य की मेहंदी फ्री है। करवा चौथ पर्व को लेकर मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ जाती है। वहीं दूसरी ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रीति गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां खास पैकेज करवा चौथ को लेकर दिए जा रहे हैं। जिनमें ऑफर भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाएं पूरी तरह दुल्हन की तरह सज रहीं हैं साथ ही हमारे यहां होम सर्विस भी जा रही है।
खूब बिकी पूजन सामग्री

करवा चौथ में महिलाओं को मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद, चीनी, हल्दी, चावल, मिठाई, मेहंदी, महावर, सिदुर, कंघा, बिदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी आदि की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।

क्यों मनाया जाता करवा चौथ का व्रत

कहा जाता है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिस रात रहती है, उसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सर्गी खाती हैं। यह खाना आमतौर पर उनकी सास बनाती हैं। इसे खाने के बाद महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं। दिन में शिव, पार्वती और कार्तिक की पूजा की जाती है। शाम को देवी की पूजा होती है, चन्द्र दर्शन के बाद महिलाएं अर्घ्य देती हैं, जिसमें पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है। चंद्रमा दिखने पर महिलाएं छलनी से पति और चंद्रमा की छवि देखती हैं। पति उसके बाद पत्नी को पानी पिलाकर व्रत को तुड़वाते हैं।