3

Recent News

Artificial Sun: भारत ने बनाया ‘नकली सूरज’, असली से 20 गुना ज्यादा गर्म प्लाज्मा, अब नया जाइरोट्रॉन करेगा कमाल..

Artificial Sun: भारत न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी के क्षेत्र में लगातार अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ा रहा है। गुजरात स्थित प्लाज्मा रिसर्च…

Rajasthan Election में BJP का दबदबा! 4178 वार्ड जीते, कांग्रेस पीछे; कहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट तो कहीं RLP को जीरो..
UP News: CM योगी ने वकीलों के लिए खोला खजाना! 5 लाख का कैशलेस इलाज, 400 टैबलेट और ये बड़ी सौगात..

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Animal Love: 12 साल के कुत्ते की मौत, तेरहवीं पर बने उसकी पसंद के लड्डू; बहन राखी बांधता, भाई होली खेलता, जहां जन्म, वहीं दफ्न!
Cat Killer in Mumbai: 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों के हत्यारे को 1 दिन में मिली जमानत, PETA India भड़का..

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

3

Recent News

Artificial Sun: भारत न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी के क्षेत्र में लगातार अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ा रहा है। गुजरात स्थित प्लाज्मा रिसर्च…

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

Breaking News

कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आया राजा कुरैशी – दरोगा को देखते ही झोंक दी थी तमंचे से गोली

रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
Kanpur News – कानपुर के घाटमपुर में हिस्ट्रीशीटर दुकानदारों को तमंचा दिखाकर डरा रहा था। सूचना पर घाटमपुर पुलिस पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि तमंचे से हुई फायर मिस हो गई और पुलिस कर्मी बच गए। जिसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। आपको बताते चलें कि गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर पर कई जिलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक इतिहास खंगाल चुकी है। 
 
 
खाकी को देखते ही हिस्ट्रीशीटर ने झोंका 
 
 
घाटमपुर नगर के नौबस्ता पूर्वी मोहल्ला निवासी राजा कुरैशी घाटमपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गुरुवार को वह नगर के कजियाना मोहल्ले में तमंचा लेकर दुकानदारों को धमकाने के साथ उनसे हफ्ता मांग रहा था। जिस पर दुकानदारों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर घाटमपुर पुलिस पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने भी हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी पर अपनी रिवाल्वर तान दी। जिस पर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी, इस दौरान तमंचे की कारतूस मिस हो गई। जिससे पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस राजा कुरैशी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली तो उस पर कानपुर देहात और नगर में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि राजा कुरैशी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या करने का प्रयास समेत शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
 
 
दरोगा ने लिखाया हत्या का मुकदमा
 
 
घाटमपुर थाने में तैनात दरोगा संदीप तोमर की तहरीर पर घाटमपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर राजा कुरैशी पर लूट, हत्या, चोरी, छिनैती आदि के लगभग एक दर्जन मुकदमे कानपुर देहात और नगर के थानों में दर्ज हैं।