3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Hardoi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम दिखे सख्त, मातहतों के कसे पेंच

एंटी भूमाफियां अभियान चलाकर अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई करें:-डीएम

हरदोई: सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के कसे पेंच, उन्होंने गरीबों की भूमि एवं आवास तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी भूमाफियां एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

 आम जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु रात्रि में गस्त बढ़ायें, बोले एसपी

Hardoi News: DM looked strict in Sampoorna Samadhan Diwas, tightened the screws on subordinatesसम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी केसी गोस्वामी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गस्त बढ़ायें और स्वयं भी नियमित गस्त कर क्षेत्र के अपराधिक, आसामाजिक तथा आराजक तत्वों पर विशेष नजर रखें और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें। वहीं डीएम ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारी संयुक्त टीम के रूप में नियमित गांवों का भ्रमण करें और ग्रामीणों की समस्यायें सुनकर उनका गांव में ही सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करायें तथा गम्भीर शिकायतों के सम्बन्ध में अपने उच्चाधिकारियों का अवगत करायें। आवास संबंधी शिकायतों के सम्बन्ध में डीएम ने सभी विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवास आवंटन की पात्र एवं अपात्र लोगों की अलग-अलग फाइल बनायें और आवास आवेदनों में पूर्व में जांच कर अपात्र घोषित किया है उनकी दूसरी बार आवास संबंधी प्राप्त आवेदन पर जांच आख्या की दिनांक सहित अपात्र लिखकर आवेदक का अवगत करायें और जो लाभार्थी जांच में पात्र पाये जाये उन्हें सूची के अनुसार आवास उपलब्ध करायें।
डीएम ने उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री प्रकरण, शासन से एवं सम्पूर्ण समाधान व थाना समाधान दिवस तथा जनता मिलन की प्राप्त सभी शिकायतों का पूरी निष्पक्षता के साथ गुणवत्ता परक निस्तारण करायें और गांवों में जाकर लोगों को भारत एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करें और गरीब व असहाय लोगों को योजनाओं का लाभ दिलायें। समाधान दिवस में विद्युत, पेंशन, राशन वितरण आदि विभागों की प्राप्त 140 शिकायतों में से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ, शेष के सम्बन्ध में डीएम ने सभी मातहतों को समयबद्ध  निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएमओ  डॉ. रोहताश कुमार, डीडीओ अनिल कुमार, एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला, सीओ हरियाावां शिल्पी, जिला सूचना अधिकारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।