Kannauj News : अज्ञात चोरों ने कमरा की दीवाल काट कर कबाड़ किया चोरी
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में बीती रात ईट भट्टे पर बने कमरे की दीवाल काट कर हजारो रुपये के लोहे का सामान चोरी कर लिया गया भट्टा मालिक ने थाने में तहरीर दी।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम टडारायपुर में भगवती ईट भट्ठे पर बने कमरे की पीछे की दीवाल काट कर बीती रात अज्ञात चोरों ने उसमे रखा लोहे का सामान साप- टीन, तवा दो कुंतल,बिजली मोटर,पूराना साइफन छ कुन्तल, और लोहे का अन्य सामान कीमत लगभग साठ से सत्तर हजार रुपए का बताया जा रहा। भटटा मालिक राजीव कुमार गुप्ता ने थाने पहुचकर तहरीर दी।दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27