Breaking News – कानपुर के मौसम वैज्ञानिक की बड़ी भविष्यवाणी – जानिए कितने दिनों में बदलेगा मौसम
ब्रेकिंग न्यूज – कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडेय ने किया बड़ा दावा – आगे की खबर में पढ़िए कैसा होगा आने वाला मौसम
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडेय ने एक बार फिर से बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसके चलते उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाली सात नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने की संभावना दिख रही हैं। अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर दिशा और निकटपूर्वी पूर्व मध्य अरब सागर की तरफ बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। इसके प्रभाव से आठ नवंबर के आस-पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडेय ने बताया कि एक टफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु पर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है. जिसका असर अगले तीन दिनों में दिखाई देने लगेगा। जिसके चलते सर्द चलना शुरू हो जाएगा। साथ ही यह भी कि ठंड में भी इजाफा होगा। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की रात वर्तमान समय से उस वक्त अधिक सर्द होगी और शहर में गुजरने वाली रात में ठंड का बड़ा एहसास किया जा सकेगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21