नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से रेप, वायरल किया वीडियो

हरदोई: जनपद के लोनार कोतवाली इलाके में एक नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर दंरिदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया और हद तो तब पार हो गई जब रेप का वीडियो भी बनाकर दो महीने तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम देता रहा। वहीं पुलिस पर भी पीड़िता के भाई का आरोप है कि लोनार कोतवाली में एफआईआर नहीं दर्ज की गई जिसके बाद वह एसपी की चौखट पर पहुंचा जहां से मुकदमा दर्ज कार्यवाही के निर्देश संबंधित पुलिस को दिए गए हैं।
थानेदार पर कार्रवाई न करने का आरोप

सनसनीखेज वारदात हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के रहने वाले एक युवक का आरोप है कि उसकी 15 वर्ष की बहन एक युवक के घर पर अकेली रहती है। उसके मोहल्ले में ही विकास रहता है जो बावन लोनार का रहने वाला है ने एक युवती के माध्यम से उसकी बहन को 2 माह पहले सुरेंद्र के घर बुलाया और बालिका को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया।आरोपित ने उसका वीडियो बनाया और वीडियो बनाकर दो महीने तक इस वीडियो के सहारे उसके साथ रेप करता रहा और कुछ दिन पहले आरोपी ने वीडियो वायरल भी कर दिया। पीड़िता के भाई का आरोप है कि लोनार कोतवाली में एफआईआर नहीं दर्ज की गई जिसके बाद वह एसपी के पास पहुंचा जहां से मुकदमा दर्ज कार्यवाही के निर्देश संबंधित पुलिस को दिए गए है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है