Kannauj News : जिला जेल मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व
रिपोर्ट : प्रदीप कुमार
कन्नौज मे भाई दूज का पर्व जिला कारागार मे महिला बंदियों के साथ पुरुषों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके दृष्टिगत कारागार में 459 महिला मुलाकातियों की 262 पुरुष बंदियों से मुलाकात करायी गयी। मुलाकातियों के साथ 219 बच्चे भी साथ में आये। उक्त पर्व पर कारागार स्तर से कारागार के अंदर कैंप लगाकर बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी।
कारागार स्तर से मनाये गये भाई दूज के पर्व का जेल अधीक्षक द्वारा भी पर्यवेक्षण किया गया। महिला मुलाकातियों से भी वार्ता कर मुलाकात में किसी भी प्रकार की होेने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी परन्तु उनके द्वारा मुलाकात में किसी भी प्रकार कोई परेशानी नहीं बतायी गयी। कारागार के अंदर भी बंदियों से पूछताछ की गयी। कार्यक्रम के समापन पर जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी द्वारा अपने उद्बोधन में सभी बंदियों को अनुशासन के साथ शांतिपूर्वक रहने का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुलाकातियों एवं बंदियों में अति उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम दी जेल अधीक्षक पी0के0 त्रिपाठी, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल आशा देवी पाण्डेय, उपकारापाल रामबहाल दुबे, उपकारापाल उर्मिला सिंह, प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कुमार, कनिष्ठ सहायक, कुलदीप कुमार जेल वार्डर, सुनील मिश्रा, संजीव कुमार के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24