Kanpur News – हलाल प्रोडक्ट बैन पर क्या बोले कानपुर के शहर काजी कुद्दूस हादी, जल्दी पढ़िए
कानपुर समाचार – हलाल नाम से लिखे प्रोडक्ट में लगा है प्रतिबंध, अटकलें आ रहीं सामने, यह भी भी पढ़िए
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल प्रोडक्ट पर बैन लगाने के बाद से खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी पूरे प्रदेश में की जा रही है। आलम यह हो चुका है कि एक वायरल वीडियो से शुरू हुई कार्रवाई अब राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। जिसको लेकर मुस्लिम समाज इसकी मुखालफत कर रहा है तो फूड विभाग भी जमकर छापेमारी में जुटा हुआ है।
आगे पढ़िए क्या बोल रहे शहर काजी
इस वक्त उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेट को बंद करने की क्या जरूरत पड़ गई। यह समझ के लिये हमने बात की कानपुर शहर और जमीयत उलेमा ए हिंद के नगर अध्यक्ष शहर काजी अब्दुल कुदुस हदी से .जिनका कहना है कि भारत सरकार के द्वारा जमीयत उलेमा इस बात की अथॉरिटी दी है कि वह हलाल प्रोडक्ट को सेटिस्फाइड कर सके, जो मीट बाहर विदेशों में जाता है उसके लिए जनमत उलेमा हल का सर्टिफिकेट देती है। अगर अगर हलाल सर्टिफिकेट नहीं होगा तो विदेश में मीट नहीं बिकेगा।
सरकार से की अपील
क्योंकि इसकी खरीदारी करने वाले देश ज्यादातर मुस्लिम समाज के हैं। इसके अलावा अगर राज्य सरकार को किसी तरह की आपत्ति है तो वह केंद्र सरकार से इस पर बात करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब पूरा राजनीतिक मुद्दा है। छापेमारी से कुछ नहीं मिलेगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 33