Big Breaking – कानपुर के जे.पी. पाल को कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महासचिव किया गया नियुक्त
बिग ब्रेकिंग – वर्षों की मेहनत लाई रंग. कांग्रेस है कमान ने जे.पी. पाल को बनाया यूपी कांग्रेस कमेटी का महासचिव
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Big Breaking – आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है। जिसके चलते एक बार फिर पार्टी के हाईकमान ने युवा शक्ति पर जोर देने का कार्य किया है। जिसके चलते पार्टी के हाईकमान की ओर से शहर में पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत करने के मकसद से जय प्रकाश पाल को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महासचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं।
वर्षों की मेहनत लाई रंग
आप को बताते चलें कि दबौली कानपुर के रहने वाले जे.पी. पाल लगातार पार्टी पर विश्वास और निष्ठा रखते हुए काम करते चले आ रहे थे। जिसके दौरान वह दो बार दबौली वेस्ट वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। कुछ है कि उनकी मेहनत और लोकप्रियता के साथ जनता के बीच की मजबूती को देखते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में यूपी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झूम उठे समर्थक
जैसे ही हाईकमान ने पार्टी विस्तार की लिस्ट जारी की तो वैसे ही जे.पी. पाल के समर्थकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यालय से लेकर उनके घर और क्षेत्र में मिठाई वितरण किया गया.इतना ही नहीं सोशल मीडिया में उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ और अभी तक जारी है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 26