लखनऊ समाचार – विद्युत उपभोक्ताओं को दी ‘ट्रस्ट बिलिंग’ की सुविधा, अब घर बैठे स्वयं का विद्युत बिल बना सकेंगे
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – लखनऊ – यूपी
Lucknow News – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विद्युत उपभोक्ताओं को बिलिंग संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों से हमेशा के लिए निजात दिलाने तथा मीटर रीडर द्वारा की जा रही गलत रीडिंग और गलत बिलिंग संबंधी शिकायतों से बचाने के लिए उपभोक्ताओं को ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा प्रदान की है।
उपभोक्ताओं को मिलेगा यह लाभ
इससे उपभोक्ताओं को बिलिंग की एक आसान व्यवस्था मिलेगी, जिससे वह अपने घर बैठे ही स्वयं अपना बिल जनरेट कर सकेंगे और बिल भी प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था से उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, ऊर्जा विभाग उपभोक्ता हित में कार्य कर रहा है। प्रदेश के 3.28 करोड़ उपभोक्ताओं को सहज एवं सरल ढंग से सुविधायें उपलब्ध हो। इसके लिये ऊर्जा विभाग नयी तकनीकों का उपयोग कर लोगों के क्रियाकलापों को आसान बना रहा है।
शुरू हुई ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा
ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’, लखनऊ में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली “ट्रस्ट बिलिंग” की व्यवस्था की शुरुआत की तथा कंज्यूमर ऐप की लांचिंग की। इस व्यवस्था के तहत् उपभोक्ता सेल्फ बिल जनरेशन की प्रक्रिया को अपनाकर घर बैठे अपना बिल स्वयं जनरेट कर सकेंगे।
करना होगा यह काम
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि ट्रस्ट बिलिंग के तहत सेल्फ बिल जनरेशन की सुविधा घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के 09 किलोवाट भार तक के उपभोक्ता को दी जायेगी। ऐसे उपभोक्ता अब घर बैठे अपना स्वयं का बिल जनरेट कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें- यूपीपीसीएल की वेबसाइट www.uppcl.org अथवा www.upenergy.in पर लॉगिन करना होगा। इसके अंतर्गत उपभोक्ता को वेबसाइट की कंज्यूमर कॉर्नर में जाकर “सेल्फ बिल जनरेशन” Self Bill Generation को क्लिक व लॉगिन कर रजिस्टर्ड करना होगा और इसमें अपने विद्युत कनेक्शन के खाता संबंधी विवरण को दर्ज कर वर्तमान मीटर रीडिंग के साथ पिछले महीने की डिमांड रीडिंग को भी दर्ज करना होगा।
डाउनलोड करें एप
अन्य विकल्प के रूप में यूपीपीसीएल की नव निर्मित मोबाईल कंज्यूमर ऐप (UPPCL Consumer APP) को एपल एप स्टोर अथवा गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लॉगिन करना होगा। यह मोबाइल एप्लिकेशन उपभोक्ताओं की सेवाओं के लिए नई बनाई गई है। इस पर लॉगिन के बाद Self Bill Generation का विकल्प मिलेगा।
कैसे करें प्रयोग
उपरोक्त किसी भी तकनीकी विकल्प की पूरी प्रक्रिया को अपनाने के बाद 24 से 48 घंटे में उपभोक्ता का बिल जनरेट हो जाएगा। इसके पश्चात उपभोक्ता के रजिस्टर्ड ई-मेल या उसके दर्ज मोबाइल नंबर पर ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से बिल की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। साथ ही उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की उपरोक्त वेबसाइट या एप पर लॉगिन कर अपना बिल डाउनलोड/प्रिंट कर सकेंगे।
सुनिए एक अपील
श्री ए. के. शर्मा ने बताया कि नए उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिये सर्वप्रथम अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या बिलिंग काउंटर से बिल को जनरेट करना होगा। नये उपभोक्ताओं के बिल की प्रक्रिया एक बार शुरू हो जाने के पश्चात दूसरी बार वे स्वयं ही अपना बिल जनरेट कर सकेंगे। इसी प्रकार उन्होने बकायेदार उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि वर्तमान में चल रही

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है