3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

Kanpur News: शुरू हुई IPS अखिल कुमार की सफल पहल, सोशल मीडिया पर बनने लगे बीपीओ ग्रुप, थम सकता है अपराध

कानपुर न्यूज़: पूर्व कप्तान रामेन्द्र विक्रम सिंह की तर्ज पर काम करेंगे बीपीओ, फुल नाम है बीट पुलिस अधिकारी, ग्रुप में रहेंगे क्षेत्र के जागरूक नागरिक, आगे पढ़िए 
 
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News: आईपीएस अखिल कुमार ने जैसे ही कानपुर नगर में पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाला तो उनकी कार्यप्रणाली से जनता उस वक्त खुश दिखी जब उन्होंने अपने पहले दिन जनता से कुछ सवाल करके उनके मन की बात को जाना और अपने एक संदेश के माध्यम से पुलिस पर विश्वास रखने का कार्य किया था। जिसके चलते उन्होंने एक बार फिर की याद दिला दी जिसमें पहली बार पुलिस और जनता के बीच की दूरियों को समाप्त करने का काम किया था। कुछ उसी तर्ज पर आईपीएस अखिल कुमार ने एक नए ग्रुप का गठन किया है जिसका नाम दिया गया है – बीट पुलिस अधिकारी 
 
इस तरह से शुरू हुई बीट पुलिस अधिकारी की पहल 
 
नमस्कार – सुरक्षा आपकी – संकल्प हमारा – बीट पुलिस अधिकारी ( BPO ) – मोहल्ला मित्र – गांव का मित्र – जन सेवा – जन भागीदारी – बीट पुलिस अधिकारी – यह बोल हैं आईपीएस अखिल कुमार द्वारा गठित किये गए बीट पुलिस अधिकारीयों के। जो अब अपने अपने कार्य क्षेत्र में जनता के बीच दोस्ती का हाथ बढाकर अपने क्षेत्र में अपराध को थामने का काम करेंगे। जिसके लिए कानपुर नगर में कमिश्नरेट पुलिस से सम्बंधित सभी थाना क्षेत्रों से लेकर चौकी स्तर पर जमी पर कार्य करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 
 
सोशल मीडिया बना दोस्ती का माध्यम 
 
इस पहल की धमक कार्य क्षेत्र में तो देखने को मिल ही रही है बल्कि सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखने लगी है। जिसका जिक्र किया जाए तो बर्रा थाना क्षेत्र की चौकी जनता नगर अंतरगर्त बीट पुलिस अधिकारीयों ने एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर अपने कार्य क्ष्रेत्र के सम्मानितजनों को एड करके इस पहल की शुरुआत कर दी है। जिसके चलते एक पोस्टर जारी करते हुए जनता को पहला विश्वास और बीट पुलिस अधिकारी के प्रति जागरूक को जगाना शुरू करने का काम किया है। इसी क्रम में कानपुर कमिश्नरेट से सम्बंधित सभी थाना चौकियों में ग्रुप बनाने का सिलसिला शुरू हो चूका है। 
 
पढ़िए इसका मकसद 
 
इस प्रणाली और प्रक्रिया का उद्देश्य बीट पुलिस अधिकारी को उसके क्षेत्र में नागरिकों के मध्य परिवार के सदस्य के रूप में नागरिकों के सुख-दुख का भागीदार बनाना तथा पुलिस सेवा के उच्चतम आदर्श को स्थापित करना है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बताया कि बीट पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में सभी व्यक्तियों, वर्गों, समूहों से निरंतर संपर्क करेंगे और उनसे संवाद स्थापित कर अपनी उपस्थिति और उपयोगिता को सिद्ध करेंगे। 
 
बीट पुलिस अधिकारी के कार्य का होगा सर्वेक्षण 

बीट पुलिस अधिकारी द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों का पर्यवेक्षण बीट उप निरीक्षक द्वारा तथा बीट उप निरीक्षक के कार्यों का पर्यवेक्षण थाना प्रभारी के द्वारा किया जायेगा. जिससे बीट पुलिस ऑफिसर प्रणाली प्रभावी रूप से कार्य करे और जनमानस के समक्ष आई समस्याओं का समुचित और समयबद्ध निराकरण कर सके।

 
तत्कालीन एसएसपी ने किया था एसपीओ का गठन 
 
आपको बताते चलें कि आईपीएस अखिल कुमार की बीट पुलिस व्यवस्था ने एक बार फिर उस वक्त की यादों को ताजा कर दिया है जिसमें कानपुर में एसएसपी रहे रामेन्द्र विक्रम सिंह ने एसपीओ टीम का गठन किया था। एसपीओ का फुल फॉर्म था स्पेशल पुलिस ऑफिसर। जिसके तहत  जिले के संभ्रांत लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। जिन्हे समाज में लोगों अंदर जागरूकता को पैदा करना था साथ ही अपने अपने कार्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस का जनता के बीच विश्वास दिलाना था।