Kanpur News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभु श्री राम के स्वागत में बनाया गया स्वाति मिश्रा का भक्ति संगीत “मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जायेंगे – राम आएंगे – राम आएंगे अंगना सजायेंगे” धरती पर सच होते दिखने लगे हैं। जिसका एक नजारा हमको देखने को मिल रहा है कानपुर के हैलट अस्पताल में जहां अपना इलाज करा रहे मरीज अब राम की धुन सुनकर ऊर्जावान से हो रहे हैं। इस नज़ारे को देखकर मानों ऐसा लग रहा है कि कलयुग में अब श्री राम अपनी महिमा को भेज चुके हैं जिसकी शक्ति अलग अलग दृश्यों में प्रतीत की जा सकती है।
डॉक्टर मनीष ने जो बताया वो चौकाने वाला था
डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कारण चारों तरफ राम नाम की गूँज है। गीत संगीत भजनों में श्री राम की महिमा का बखान हो रहा है। राम सबके है, इसलिए मरीजों को दर्द से उबारने के लिए राम धुन भी सुना रहे हैं, उन्होंने बताया की वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों के मोबाइल पर राम धुन अपलोड कराई गई है। दूसरे धर्म संप्रदाय के मरीजों को स्वजन अपने हिसाब से इसे कर रहे हैं, उन्हें सुबह शाम मध्यम सुर में राम धुन सुनाई जा रही है। इसके लिए नर्सिंग स्टाफ से लेकर रेजिडेंट को भी निर्देश दिए गए है।
इस तरह से दिखी राम धुन की शक्ति
डॉ मनीष सिंह के मुताबिक राम धुन सुनने के बाद मरीजों में बदलाव दिखने लगा है। मरीजों का बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर पहुंचने लगा है,,मरीजों को दर्द में आराम मिलने से उनको अच्छी नींद भी आ रही है, उनका कहना था की मरीजों के इलाज संग ईश्वर से मरीज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करते हैं।आपको बता दें कि संगीत थेरेपी का मरीजों में होता है। बर्शते ध्वनि बहुत हल्की होनी चाहिए। सुनने में अच्छी लगने से तनाव और थकान दूर होती है। मूड अच्छा होता है और दर्द में आराम मिलता है, इससे मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।