3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Kasganj Accident: जिस मासूम का था मुंडन, वही लापता.. मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22

Kasganj Accident: कासगंज में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मृतकों की संख्या 22 पहुंच गई है। सबसे दुखद बात तो ये है कि जिस 6 माह के मासूम का मुंडन कराने जा रहे थे, वह अभी भी लापता है। वहीं अन्य घायलों का इलाज और निरीक्षण अस्पताल में चल रहा है। स्तिथि गंभीर बनी हुई है।

6 माह का मासूम अभी भी लापता

बताते चलें कि शनिवार सुबह जो ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, उसमें एटा जिले के नगला कसा के महिलाओं और बच्चों सहित 52 लोग सवार थे। इन सभी को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन 6 माह का एक मासूम अभी भी लापता है। बताया जा रहा है कि इसी बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए यह लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से कादरगंज गंगाघाट गए थे। उसकी तलाश के लिए फिलहाल तालाब से पानी निकाला जा रहा है।

1 child still missing in Kasganj tractor trolly Accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह लापता बालक गौरव निवासी कसा थाना जैथरा जनपद एटा का का है। दरअसल, तीन गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोग सवार थे।

1 child still missing in Kasganj tractor trolly Accident

तालाब से निकाला जा रहा पानी

वहीं लापता मासूम को ढूंढने के तमाम असफल प्रयासों के बाद अब दमकल की गाड़ी से व ट्रैक्टर में पंपसेट लगाकार तालाब का पानी निकाला जा रहा है। जिससे मासूम बालक को निकाला जा सके। मौके पर पटियाली के एसडीएम, सीओ, दमकल कर्मी, पुलिस व ग्रामीण जुटे हुए हैं।

मुआवजे का एलान

उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। सरकार ने हादसे में में मरने वालों के लिए 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने का एलान भी किया है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा “जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके नि:शुल्क समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js
यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/20-people-died-including-7-childrens-in-kasganj-accident/