3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Kannauj News : बिजली की समस्या को लेकर अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था लाइन पर नहीं आ पा रही है। जिला मुख्यालय से लेकर तिर्वा, छिबरामऊ, गुरसहायगंज का हाल हो या जिले में किसी भी नगर कस्बे का बिजली किल्लत से हर कोई परेशान और जूझता हुआ नजर आ रहा है। बिजली मिलती भी है तो लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग, से जिले को समुचित बिजली नहीं मिल पा रही है। उपरोक्त समस्या से जिले में किसानों की फसलों में सिंचाई की बात हो या फिर रोजमर्रा के बिजली से संचालित व्यापार की, या फिर पेयजल की किल्लत, सभी कुछ अस्त व्यस्त है। करोड़ो रुपए का बजट होने के बाद भी अगर कुछ नहीं सुधरा है तो वो है जिले की बिजली व्यवस्था शुक्रवार को भी बिजली की समस्या पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों के अलावा बच्चों की भीड़ ने जिले के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लाइनमैंनो पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया।

बताते चलें कि शुक्रवार को कन्नौज के चौधरीसराय काशीराम कालोनी निवासी महिला पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में जिले के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर नारेबाजी करते हुये पहुंचे। यहां हंगामा काटते और नारेबाजी हुये उपरोक्त प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकरियों का आरोप था कि बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, इसके बाद भी लाइन ठीक नहीं कराई गई।

प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप था, कि संबंधित लाइनमैन कालोनी के लोगो से अवैध वसूली करते हैं, इसके बाद भी अक्सर बिजली किल्लत से जूझना पड़ता है। वहीं अपने कार्यालय में मौजूद अधिशासी अभियंता को जब ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। अधिकारी का शिकायत पर कहना था, कि लाइन मैन को जो पैसा दिया गया है वो विधुतकेंद्र पर जमा किया गया है। अगर किसी ने फिर भी पैसा दिया है और उसका जमा नहीं हुआ है, तो जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी। बिजली की किल्लत पर अधिकारी का कहना था, कि लाइन में खराबी के कारण बिजली व्यवस्था डिस्टर्व हुई है, जिसे ठीक करवाकर लाइन चालू करवा दी जायेगी।

अधिशासी अभियंता का यह भी कहना था कि कोई भी बिजली उपभोक्ता किसी को भी पैसा ना दे, केंद्र पर आकर जमा करे। आज कल लोग पढ़े लिखे हैं, बिजली की शिकायत टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं। फिर भी अगर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो हमसे कार्यालय पर आकर मिल कर अपनी समस्या बता सकते हैं। अधिकारी की आश्वाशन के बाद प्रदर्शन कर रहे बिजली उपभोक्ता शांत हुये और अपने घरों को रवाना हुये। अभी दो दिन पूर्व भी कन्नौज के तिर्वा नगर में गांधी चौक चौराहे पर बिजली की किल्लत को लेकर लोगों की भारी भीड़ ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया था। जिले में बिजली व्यवस्था समुचित ढंग से लोगों को मुहैया हो सके, इसके लिये बेहतर व्यवस्था की जरूरत है। लोगों ने काम करने वाले लाइनमैंनो की नियुक्ति के अलावा जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने की मांग भी की है।