3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Kannauj News : बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर खूनी संघर्ष में आठ दलित घायल

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की गांव में स्थित जमीन पर मूर्ति लगाने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया।एक जाति विशेष के लोगों पर आरोप लगाते हुये घायल पीड़ितों ने बताया कि, हमलावर लाठी डंडों से लैस थे। और उन लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। इतना ही नहीं गांव से बाहर चले जाने का भी लगातार दबाब बनाया जा रहा है। संघर्ष में घायल आठ महिला पुरुषों की पिटाई और संघर्ष के विवाद की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती करवाया है।

तिर्वा कोतवाली के इंदरगढ़ मार्ग पर बसे उपरोक्त गांव भूलभुलियापुर में दलित, वर्मा सहित कुछ अन्य गिने चुने जातियों के लोग भी रहते हैं। बीती रात यहां दलित समुदाय के लोग बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति लगाने की तैयारी कर रहे थे। दलित समुदाय के परिवारों ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बताया कि जब वह लोग मूर्ति लगाने की तैयारियों में लगे थे, तभी गांव में एक विशेष जाति के सैकड़ों लोगों ने मौके पर आकर धमकाते हुये मूर्ति लगाने का विरोध किया। इतना ही नहीं दलित समुदाय के लोगों को दौड़ा दौड़ा कर गांव में पीटा गया। जिसमे गोमती देवी पत्नी रामशंकर 40 वर्ष, मीना देवी पत्नी राजेंद्र 35 वर्ष, जगरानी पत्नी शिवरतन 70 वर्ष, राममूर्ति पत्नी रामवरन उम्र 39 साल, वकील पुत्र शिवरतन उम्र 43 वर्ष, सोनम पत्नी वकील उम्र 30 वर्ष, पुनीता देवी पत्नी धर्मपाल 35 वर्ष घायल है।

घायलों के मुताबिक उपरोक्त हमलावर लगातार धमकियां दे रहे थे कि हम लोग गांव छोड़कर कहीं और चले जायें। गांव में करीब दो दर्जन के करीब दलित लोग बसे हुये हैं, यह जानकारी देते हुये घायलों ने बताया कि संघर्ष और गांव में विवाद की सूचना जब पुलिस को दी गई तो कोतवाली पुलिस कुछ समय बाद मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक घायल महिला को हायर हॉस्पिटल भी रिफर किया गया है। पीड़ितों का आरोप था कि स्थानीय सत्ता पक्ष के विधायक का संरक्षण होने के कारण गांव में रह रहे विशेष जाति के हमलावर लगातार हम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। अपनी फोटो भी असलहों के साथ वायरल कर लगातार धमकियां दी जा रही हैं।पुलिस भी इन हमलावरों पर कार्यवाही नहीं कर रही है।घटना को लेकर तिर्वा कोतवाली पुलिस का कहना है, कि घटनाक्रम के पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।