कानपुर में मौलाना मुख्तार गिरफ्तार, बच्ची से अनैतिकता का आरोप
मौलाना मुख्तार गिरफ्तार: कानपुर पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने के आरोपी मौलाना मुख्तार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोप लगने के बाद से मौलाना मुख्तार फरार था, जिसके चलते पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम की मेहनत से मौलाना की गिरफ्तारी संभव हो सकी और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
ऐसे हुआ मौलाना मुख्तार का पर्दाफाश
घटना कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र की है, जहाँ बीते रविवार मौलाना मुख्तार, जो 70 वर्ष के हैं, ने मोहल्ले की एक 8 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर बुला लिया था। मौलाना ने बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने की कोशिश की, लेकिन इस हरकत को एक युवक ने देख लिया। युवक ने मौलाना के घर की खिड़की से यह घिनौना कृत्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया।
मौलाना के खिलाफ गुस्से का इजहार
शोर सुनते ही मोहल्ले के लोग मौलाना के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। भीड़ का गुस्सा मौलाना के खिलाफ उमड़ पड़ा, लेकिन मौलाना मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मौलाना मुख्तार के खिलाफ धारा 65(2) बीएनएस और 5 (L) (M)/6 पाक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। मौलाना अब जेल में रहेगा, और उसकी पूरी उम्र अब सलाखों के पीछे ही बीतेगी।