3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

अग्नि में समाहित हुआ देवरिया हत्याकांड – 14 हिरासत में

दिल दहला देने वाले उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड में हुई 6 लोगों की हत्या के बाद सभी के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच सत्य प्रकाश के पूरे परिवार में पत्नी और दो बेटी सहित बेटे को अग्नि दी गई। वहीं प्रेमचंद के शव को दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद अब तक पचास लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमे अब तक चौदह आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है

देवरिया जिले का खूनी खेल आखिरकार अग्नि में प्रवाहित कर ही दिया गया। एक तरफ मौत की नींद में समाए सत्य प्रकाश के पूरे परिवार को जिले के रामपुर कारखाना के पटना घाट पर अंतिम क्रिया क्रम किया गया। जिसमें सत्य प्रकाश के बेटे देवेश दुबे ने अपने पिता-माँ किरण और बहन सलोनी और नंदिनी समेत भाई गांधी दुबे को मुखाग्नि दी। इस दौरान घाट पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही पुलिस का ख़ुफ़िया विभाग हर एक पर नजर बनाए हुआ था। आपको बताते चलें कि जिस वक्त अंतिम संस्कार किया जा रहा था। तब चारों तरफ आग की लपटों की आवाज गूंज रहीं थीं। लोगों में आक्रोश बना हुआ था। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रात में ही पांचों शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया, और मृतक सत्य प्रकाश के बेटे देवेश को सुरक्षा प्रदान की गई है।

वहीँ दूसरी तरफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव का भी अंतिम संस्कार पुलिस अभिरक्षा में कराया गया। यहां भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, और आने जाने हर एक संदिग्ध पर नजर बनी हुई थी। आपको बताते चलें कि देवरिया जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के टेड़हा टोला में जमीनी विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद मृतक प्रेमचंद के परिजनों के साथ समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के साथ पत्नी और दो बेटियों संग एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन ने इस हत्याकांड में अब तक पचास लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमे अब तक चौदह लोग गिरफ्तार किए गए हैं