3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान, झोलाछाप डॉक्टर ताला डालकर हुआ फरार

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही  ने एक युवक की जान ले ली है। आज एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से 32 साल के युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद उक्त झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक पर ताला जड़कर फरार हो गया है। वहीं घटना से आक्रोशित परिजन व समाज के लोगों में आक्रोश है।
परिजनों के मुताबिक मृतक धनीराम पुत्र शिवराम निवासी गीतापुरम कॉलोनी की 2 दिन पहले उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और तभी उसे बुखार आया तो वह पास ही में स्थित झोलाछाप डॉक्टर की बंगाली क्लीनिक पर दवा लेने चला गया। इसके बाद डॉक्टर ने धनीराम को एक गोली क्लीनिक पर ही खिला दी। जिसके बाद धनीराम क्लीनिक से बमुश्किल 100 मीटर ही चल पाया था कि उसकी अचानक से तबीयत और बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजनों ने बिशुनगढ़ रोड स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां उसे भर्ती कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा था। वही आज हालत में कोई सुधार न होने पर जब परिजन उसे दिलु नगला स्थित सौ सैया अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने वहां युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और जांच कर रही है। वहीं जानकारी होते ही दूसरी तरफ दोनों झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक पर ताला डालकर फरार हो गए हैं।
मामले को लेकर क्या बोले अधिकारी
इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी उमाशंकर तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते शहर में जहां पर भी अब झोलाछाप डॉक्टर इलाज करते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।