कानपुर में हुआ दूसरा “सड़क हादसा” – “रोडवेज बस” ने छीना घर का “चिराग”
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज रफ़्तार ने एक और घर का चिराग छीन लिया। हादसा कानपुर की घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसके चलते घायल युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसने इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार होने में कामयाब रहा।
यहां हुआ हादसा
विस्तृत जानकारी के अनुसार यह हादसा घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की पीएनबी बैंक के सामने हुआ। जहां एक तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक लेकर खिलौने की तरह घसीट गया। जिसे देख आस-पास लोग मदद को दौड़े और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घायल व्यक्ति को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
बसंत बिहार का रहने वाला था मृतक
आपको बताते चलें कि मृतक संतोष घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बसंत नगर का रहने वाला था और किसी काम के चलते बाइक लेकर घर से निकला था। मृतक संतोष घर का इकलौता कमाने वाला था। जिसकी मौत के बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मची रही।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 33