3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

फर्रुखाबाद से दस हजार भाजपा कार्यकर्ता कानपुर को करेंगे कूच – सीएम का करेंगे स्वागत

रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला 
 
Farrukhabad News – भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा देश में लंबे समय से दलित समाज की उपेक्षा हुई है। जिसके कारण जो अधिकार दलित समाज को मिलना चाहिए था, वह कांग्रेस और उनके समर्थन वाली सरकारों ने नहीं दिया।  लेकिन 2014 में देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी दलित अनुसूचित जनजाति पिछड़ी और गरीब वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं लाई गई। हर क्षेत्र में दलित वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई दलित समाज से आने वाले भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर सरकार चली। डॉ आंबेडकर से जुड़े हुए सभी स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में स्थापित किया गया। 
 
सरकार की योजना का किया वर्णन 
 
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर को कानपुर के निराला नगर में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित हो रहा है। जिसमें जनपद से 10000 अनुसूचित समाज के लोगों को ले जाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा से 2500 कार्यकर्ता कानपुर पहुंचेंगे। 29 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जनपद आएंगे। इस दौरान वह नारी शक्ति बंधन महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम कादरी गेट स्थित ओपी लॉन में आयोजित होगा। जिसमें जनपद से 20000 मातृशक्ति की भागीदारी होगी। केंद्र सरकार के महिलाओं के लिए महिला आरक्षण बिल को दोनों सदनों में मजबूत जनादेश मिला। केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है देश की आधी आबादी शिक्षित व सशक्त हो इसके लिए सरकार महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के सारे प्रयास व कार्य किया जा रहे हैं। 
 
सपा पर लगाया आरोप 
 
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि शकरुल्लापुर व भोलेपुर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा होगा और जनता के लिए समर्पित किए जाएंगे। 730c राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद से निकल रहा है इको फोर लाइन करने के प्रस्ताव हैं सभी सुविधाओं युक्त यह राजमार्ग बनेगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी और उनसे जुड़े हुए लोग पूरे जनपद में ग्रीन एक्सप्रेसवे को लेकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। ग्रीन एक्सप्रेस वे जनपद से होकर ही गुजरेगा। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले यह देखें कि उनके शासनकाल में जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे बन रहा था तो क्या वह फर्रुखाबाद से होकर नहीं गुजर सकता था। सपा ने अपने शासनकाल में जनपद को अति पिछड़ा करने में कोई कोर कसर नहीं रखी। उन्होंने जनपद मे पिछले माह आई बाढ़ को लेकर कहा मनी मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद के बाढ़ पीड़ितों तक सुविधाएं पहुंचाई गई है जो भी नुकसान हुआ है फसल को लेकर उसके लिए सर्वे किया जा रहा है सर्वे पूर्ण हो जाने के बाद फसलों के नुकसान की भरपाई भी सरकार करेगी। जनपद में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जल्द ही सर्वे कराकर सड़कों को ठीक किया जाएगा। बाढ़ राहत के सर्वे में डील देने वाले अधिकारियों की समीक्षा की जाएगी शिकायत मिलने पर उन पर कार्यवाही भी होगी। उन्होंने बताया अमृत कलश कार्यक्रम को पूरे जनपद में चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम को लेकर भी कांग्रेस पार्टी भ्रम फैला रही है। लेकिन यह कार्यक्रम देश से जुड़ा है हर नगर पंचायत व नगर पालिका स्तर पर अमृत वाटिका बनेगी।
 
वार्ता में उपस्थित रहे यह लोग 
 
इस पत्रकार वार्ता के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री सुनील रावत जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।