लौह पुरुष की जयंती पर दिखी मानवता – फतेहपुर में समाजसेवी ने बांटी खाद्य सामग्री
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद
Fatehpur News – लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिले के कई अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इसी श्रृंखला में मानवता की मिसाल एक झलक के रूप में देखने को मिली। जिसके तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी व डॉक्टर सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में टीबी अस्पताल के क्षय रोगियों को फल,बिस्कुट, मास्क व हाथ धुलने हेतु साबुन वितरित किया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य की मनोकामना भी की गई। जिसको लेकर उन्हें जागरूक किया गया।
गरीबों को बांटी सामग्री
कांशीराम कालोनी (महर्षि विद्या मंदिर के पीछे)की निवासी रामश्री जो कि दिव्यांग हैं और आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। डॉक्टर अनुराग द्वारा उन्हें राशन सामग्री, कपड़े व हाइजीन किट जिसमें टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन नहाने व कपड़ा धुलने, हेयर आयल सहित कई वस्तुएं थी प्रदान की गई। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह ,डॉक्टर अशोक गुप्ता, गोरेलाल, भक्त दास, दिनेश, अशोक, नसीम, कल्पना, दीप्ती श्रीवास्तव, प्रवीण, राघवेन्द्र पटेल, राकेश सहित प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 32