3

Recent News

CJP Protest ECI: क्या विपक्ष के लिए 'प्रेशर ग्रुप' का काम कर रहे कॉकरोच? राहुल-अखिलेश के चेहरों पर जनता का भरोसा खत्म?

CJP Protest ECI: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का…

Pilibhit News: हाथों में पौधे, जुबां पर स्वच्छता का संदेश... पीलीभीत में बच्चों ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’..

Pilibhit News: किसी के हाथ में पौधा था तो किसी की जुबां पर स्वच्छता का संदेश। विद्यालय से बाहर निकले…

UP News: अखिलेश के सामने क्यों फूट-फूटकर रोईं अयोध्या की महिला? फिर सपा सुप्रीमों ने कर दिया चौंकाने वाला वादा..

UP News: लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अयोध्या में 14…

Shocking News: घर से 3 लाख और जेवर लेकर निकली लड़की की हत्या; गला रेतकर लाश ट्यूबवेल की छत पर फेंकी..

Shocking News: कासगंज में 23 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को…

Crime News: यूपी में बेटे, पत्नी-पुजारी समेत 4 की हत्या, फिर कातिल का एनकाउंटर; सामने आई चौंकाने वाली वजह..

Crime News: आजमगढ़ में मंगलवार शाम एक परिवार के भीतर शुरू हुआ विवाद कुछ ही घंटों में चार हत्याओं और…

3

Recent News

CJP Protest ECI: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का…

Pilibhit News: किसी के हाथ में पौधा था तो किसी की जुबां पर स्वच्छता का संदेश। विद्यालय से बाहर निकले…

UP News: लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अयोध्या में 14…

Shocking News: कासगंज में 23 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को…

Crime News: आजमगढ़ में मंगलवार शाम एक परिवार के भीतर शुरू हुआ विवाद कुछ ही घंटों में चार हत्याओं और…

Breaking News

Sport – मोहम्मद शमी के आगे ढेर हुए लंकाई – 302 रनों से जीतकर पहुंचे सेमीफाइनल की लाइन में

रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर 

 
Sport News – मुम्बई वानखेड़े में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले में ने एक बार फिर एशिया कप के फ़ाइनल की याद ताजा करते हुए श्रीलंका को अबकी बार 40 रन पर समेट दिया। इस बार मुकाबला वर्ल्ड कप का था. भारत ने पहले खेलते हुए गिल,कोहली और अय्यर की शानदार पारी की बदौलत 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में सिराज,बुमराह और शमी की कहर बरपाती गेंदों के आगे लँकाइयो ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 40 पर सिमट गई। भारत ने 7वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 
 
पत्ते की तरह उड़ गई श्रीलंका 
 
भारत का इस वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन रहा.लगातार 7वीं जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम ने घुटने टेक दिए। श्रीलंका की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 
 
7वीं बार दर्ज की जीत 
 
वर्ल्ड कप 2023 में भारत एक अलग अंदाज में क्रिकेट खेल रहा है.हर कोई टीम इंडिया के इस प्रदर्शन का कायल हो गया है। इस वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 7वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी। मुम्बई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों पर लंकाई घबराए नजर आए। शायद एशिया कप के फाइनल का दबाव भी कहीं न कहीं था। इसी तरह का हश्र एशिया कप के फाइनल में हुआ था। 
 
भारत ने बनाए 357 रन 
 
श्रीलंका  के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. उनके इस फैसले पर सभी ने हैरानी जताई। कप्तान रोहित शर्मा पहले ओवर की पहली बॉल पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। फिर गिल और कोहली की 179 रन की बड़ी साझेदारी ने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ प्रहार हुए। लंकाई गेंदबाजो की जमकर धुनाई की. गिल 92 रन बनाकर 8 रन से शतक से चूक गए। जबकि कोहली के पास सचिन के 49 शतक की बराबरी का बढ़िया मौका था लेकिन वे भी 87 रन आउट हो गए। अब उन्हें इसके लिए फिर अगले मैच का इंतजार करना होगा। क्रीज पर अय्यर और राहुल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। खास तौर पर अय्यर शुरुआत से आज आक्रामक मूड में दिखाई दिए। राहुल 21 रन पर आउट हो गए. अय्यर ने 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.जडेजा ने 35 रन बनाए। भारत ने इस तरह 50 ओवर खेलते हुए 8 विकेट पर 357 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। 
 
सिराज ने तोड़ी कमर 
 
जवाब में श्रीलंका की टीम का हश्र ऐसा होगा जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। भारतीय तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों ने लँकाइयो का काम तमाम कर दिया। खास तौर पर शमी और सिराज ने श्रीलंका की कमर ही तोड़ कर रख दी। श्रीलंका के 29 रन पर ही 8 विकेट गिर गए। कुछ देर बाद पूरी टीम सिमट गई। भारत ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।  भारत की ओर से शमी 5, सिराज ने 3 ,बुमराह ने 1 विकेट लिया।