3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

Farrukhabad News – दीपावली पर महिला बंदी बना रहीं रंग-बिरंगी मोमबत्तियां – रोशन होगी जिला जेल

फर्रुखाबाद समाचार – जेल में बंद महिला बंदियों में दिख रहा हुनर – उनकी बनाई हुईं मोमबत्तियों से जगमगाएगी फतेहगढ़ जेल 
 
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला 
 
 
Farrukhabad News – जिला जेल फतेहगढ़ में इन दिनों महिला बंदी मोमबत्तियां बना रही है। जेल अधीक्षक की पहल पर नया प्रयोग हो रहा है। जेल वार्डन के साथ मिलाकर विभिन्न डिजाइन की रंग बिरंगी मोमबत्ती बनाई जा रही है। दीपावली पर जेल इन्ही मोहबत्तियो से जगमगायेगी। साथ ही इनको आने वाले दिनों में जनता के बीच बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 
 
तारीफों के बंधे पुल 
 
फतेह गढ़ स्थित जिला कारागार में जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद के निर्देशन में लगातार नए प्रयोग होते रहते है। चाहे जेल में ही एलईडी बल्ब बनाना हो या जरदोजी की कारीगरी करना हो। आजकल दीपावली तैयार शुरू हो गई है।इस बार अनोखी पहल के अंतर्गत महिला बैरक में नगमा महिला जेल वार्डर के पर्यवेक्षण में महिला बंदी डिजाइनर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बना रही है।
 
 
कल्याण कोष में जमा होगी आमदनी 
 
 
जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि जेल महिला कैदियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जेल के स्तर से ही मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण नगमा जेल बार्डर ने दिया। इसी के तहत दीपावली के त्योहार पर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बनाई जा रही है। प्रयोग के तौर पर मोमबत्तियां जेल के बिक्री केंद्र पर आम जनता के लिए भी रियायती दर पर उपलब्ध होगी। मोमबत्तियों की बिक्री से प्राप्त धनराशि बंदी कल्याण कोष में जमा होगी। मोमबत्ती बनाने का कच्चा सामान जेलर अखिलेश कुमार द्वारा उपलब्ध कराया गया है। 
 
 
जेलर दिखे खुश 
 
 
जेलर अखिलेश कुमार स्वयं भी उक्त कार्य का पर्यवेक्षण कर रहे है। जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि प्रयोग सफल रहता तो अगले वर्ष से व्यावसायिक रूप से मोमबत्तियों का जेल में  निर्माण कराया जायेगा। जेल अधीक्षक ने नारी बंदी वास में क्रिएटिव कार्य कराने के लिए महिला जेल वार्डर प्रियंका, रोहिणी और नगमा के कार्यों की प्रशंसा की।