Kannauj News : पुलिस ने दो अभियुक्तों पर की हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई
( कन्नौज सदर से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट )
कन्नौज पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को हिस्ट्रीशीटर के रूप मे सूची बद्ध की कार्रवाई की है । दोनों ही अभियुक्तों पर कई संगीन धाराओं मे मुक़द्दमे दर्ज है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे यह कार्रवाई की गई है ।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन मे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हैवतपुर कटरा निवासी तौफीक आलम उर्फ सिगराज पुत्र फरीद अली जो एक शातिर किस्म का अपराधी है, यह बडे पैमाने पर अपराध कारित कर धन अर्जित करता है। इसके द्वारा किये गये अपराधों से आम जनमानस में भय व्याप्त है। इसके अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी नियंत्रण/निगरानी हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज के अनुमोदनोपरांत हिस्ट्रीशीटर के रूप में इसको सूचीबद्व कर कार्रवाई की गई है ।
इसी तरह शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र फरीद अली निवासी ग्राम हैवतपुर कटरा थाना कन्नौज जनपद कन्नौज के विरुद्ध अ0सं0 51/20 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना व जिला कन्नौज सीएस न0-138/20 व अ0सं0 205/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना व जनपद कन्नौज सीएस न0-531/21 के तहत अभियुक्त को हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्व कर कार्रवाई की गई है ।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 26