3

Recent News

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

3

Recent News

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Breaking News

Kanpur News – बिल्हौर पहुंची सपा की पीडीए साइकिल यात्रा – पार्टी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

कानपुर समाचार – समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत – अखिलेश यादव जिंदाबाद के लगे नारे 

रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 

 
Kanpur News – समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई पीडीए साइकिल यात्रा शनिवार को बिल्हौर पहुंची। क्षेत्र में यात्रा का सपाइयों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
 
 
धार देगी यात्रा 
 

आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा 9 अगस्त को प्रयागराज से पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फार्मूले को धार देने के लिए साइकिल यात्रा शुरू की गई। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में चल रही पीडीए साइकिल यात्रा ने प्रदेश भर में जगह-जगह भ्रमण करते हुए शनिवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। 
 
यह नेता रहे मौजूद
यात्रा की क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष युवा सपा नेता इंजीनियर विनय यादव के द्वारा अगुवाई में की गई। अरौल में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेत्री रचना सिंह का कार्यकर्ताओं के साथ और पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी निर्भय सिंह, युवा सपा नेता आशीष सिंह चटरू और नगर अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी के नेतृत्व में तथा उत्तरीपूरा, शिवराजपुर और चौबेपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सौरभ  सिंह यादव , प्रदीप सविता, जनार्दन सिंह यादव, मधुर बाबू आदि लोग मौजूद रहे।

क्या है पीडीए साइकिल यात्रा

समाजवादी पार्टी का कहना है कि है कि उनकी पीडीए यात्रा सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, प्रत्येक स्तर पर अनुपात हिस्सेदारी, महिला आरक्षण में पीडीए की हिस्सेदारी और सामाजिक , आर्थिक विषमता के विरुद्ध है। सपाइयों के अनुसार आज अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। आजम खान पर झूठे मुकदमे लगाए हैं।

22 नवंबर को सैफई में होगा यात्रा का समापन

समाजवादी पार्टी की 9 अगस्त को प्रयागराज से शुरू हुई पड़ा साइकिल यात्रा प्रदेश भर में लगभग पांच हजार किलोमीटर की यात्रा कर  पिछड़ा , दलित और अल्पसंख्यकों को जागरूक करेगी और लोगों को समाजवादी नीतियों से अवगत कराएगी। यात्रा 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के  मुखिया अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचेगी और वहीं पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जन्म दिवस पर सैफई में ही यात्रा का समापन किया जाएगा।