3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Farrukhabad News – भाजपा ने बढ़ाई अपनी ताकत – जानिए जिले में किसको किसको ग्रहण कराई सदस्य्ता

फर्रुखाबाद समाचार – भारतीय जनता पार्टी ने किया सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम – अब हर घर पहुंचाएंगे सरकार का विकास  

रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला 

 
Farrukhabad News – जिले भाजपा ने अपनी मजबूती हासिल करते हुए जिला मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल राजपूत एवं 26 सभासदों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत नवाबगंज,कंपिल, खीमसेपुर एवं नगर पालिका कायमगंज के सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
 
 
सरकार के प्रति जाहिर की खुशी 
 

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नगर पंचायत नवाबगंज अध्यक्ष अनिल राजपूत सहित 26 सभासदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे कल दिनांक 6 नवंबर को तिर्वा में आयोजित होने वाले नगर पंचायत व नगर पालिका सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। 
 
 
सरकार से हुए प्रेरित 
 
 
भाजपा में शामिल हुए नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि मैं एक पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं। भाजपा सरकार की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित हूं सरकार ने गरीब जनता के लिए कार्य किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी।
 
 
घर घर जाएगा सरकार का विकास 
 

जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा शामिल हुए सभी नए सदस्य पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें ताकि आम जनमानस में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हो। विकास और सुशासन भाजपा की पहचान है।
 
 
यह लोग रहे मौजूद 
 

इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री फतेह चंद्र वर्मा जिला महामंत्री सुनील रावत जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज कंपिल मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह राठौड़ जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत कृष्ण मुरारी राजपूत जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर शामिल हुए सभासदों के नाम
 

नगर पंचायत कंपिल – 
सभासद सुरेंद्र शाक्य, प्रबल कुमार,सुनील कश्यप, श्रीमती निर्मला देवी,सत्यवीर सिंह।
 
नगर पालिका कायमगंज – सभासद गीता देवी शाक्य,सुनील कुमार, गीता देवी,किशन कुमार शाक्य।

नगर पंचायत नवाबगंज – सभासद सुजाता शाक्य,शीतल देवी।

नगर पंचायत खीमसेपुर – सभासद अनीता देवी, सरला प्रजापति, कंचन तिवारी, महिमा चंद्र, शिवनाथ, नारायण कुमार, मंजू देवी, रंजीत वर्मा, विश्वजीत सिंह सभी शामिल हुए।