UP News – सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों का जीता दिल – दीपावली से पहले किया तोहफे का ऐलान
यूपी समाचार – यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने एक बार फिर किया राज्य कर्मचारियों का दिल जीतने जैसा कार्य – जानिए
UP Desk – यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने एक बार फिर राज्य कर्मचारियों का दिल जीतने जैसा कार्य करके उनके मन की खुशियां बढ़ाने का कार्य किया है। इस वर्ष 2023 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर से पहले 28 लाख राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ा देना का एलान कर दिया है।
जानिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान
इस बड़े एलान के सम्बन्ध में सीएम योगी ने एक्स पर लेखन करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।
किसको – किसको मिलेगा सीएम का तोहफा
इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
लेखन के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी तरफ से सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देकर सबके मन फिर जीत लिया है!
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25