Kanpur News – India की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन पूजन – 19 को होगा ऑस्ट्रेलिया से महामुकाबला
कानपुर समाचार – टीम इंडिया के लिए भारतवासियों में दिख रहा गजब सा उत्साह – जीत के लिए हवन करते नजर आ रहे क्रिकेट प्रेमी
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भारतवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई भविष्यवाणी करने में जुटा हुआ है तो अपने अनोखे तरीके से टीम इंडिया की जीत के लिए मिन्नतें करने में लगा हुआ है तो कुछ लोग आस्था से ओत प्रोत होते हुए भगवान की पूजा अर्चना कर जीत की मनोकामना करने लगा हुआ है।
वनखंडेश्वर मंदिर में किया गया हवन
कुछ ऐसा ही एक नजारा कानपुर के वनखंडेश्वर मंदिर में देखने को मिला। जहां क्रिकेट प्रेमियों ने एक साथ मिलकर भगवान शिव के सामने हवन पूजन किया। इस दौरान सभी ने हवन में आहुति देते हुए टीम इंडिया की रिकार्ड तोड़ जीत की मनोकामना की। इस दौरान सभी क्रिकेट प्रेमी अपने पसिन्दा क्रिकेटर की तस्वीर अपने हाथों में लिए हुए थे।
पीएम मोदी भी देखेंगे महा मुकाबला
आपको बताते चलें कि 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का महा मुकाबला होना तय हुआ है। जिसे देखने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वं देखने के लिए ग्राउंड में उपस्थित रहेंगे। जिसके चलते वर्ल्ड कप 2023 का महा मुकाबला रोचक माना जा रहा है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19