रिपोर्ट : हिमांशु तिवारी
कन्नौज। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व के अवसर पर जिले के मानीमऊ ऋषि नगर स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम और मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजन किया गया।इस दौरान कुल 41 बटुकों का यज्ञोपवीत संपन्न कराकर जनेऊ धारण कराया गया।

गुरुवार को आनंदेश्वर धाम आश्रम मानीमऊ ऋषिनगर में हो रही श्रीमद् भागवत पुराण के साथ 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के आयोजन के साथ देवउठनी एकादशी के पावन पर्व के अवसर पर 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार पूजा अर्चना के साथ संपन्न कराया गया।एक दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को बटुकों के माता पिता ने हवन और पूजन किया।इसके ही साथ में सभी बटुकों को जनेऊ धारण कराया गया। बटुकों को श्रद्धालुओं ने भिक्षा दान दी।
इसके साथ ही आनंदेश्वर धाम आश्रम के पीठाधीश्वर पंडित कौशल जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि यहां प्रत्येक वर्ष यज्ञोपवीत संस्कार के लिए परिवार जनपद से ही नहीं बल्कि गैर जनपद से भी लोग आते हैं।इस दौरान डॉक्टर सत्यम दुबे, शिवांक त्रिपाठी और मोनू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है