Kanpur News – यातायात माह का दिख रहा है बड़ा असर, जागरूक करने का अभियान लगातार है जारी
कानपुर समाचार – नौबस्ता के बंबा रोड पर चलाया गया महाअभियान, जानिए किसके प्रति किया गया अलर्ट
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – यातायात माह के चलते कानपुर कमिश्नर पुलिस व उसका यातायात विभाग लगातार जनता को जागरूक करने का काम करने में प्रयासरत है.कुछ इसी का नजारा महानगर के साउथ जोन में देखने को मिला ,जहां प्रभारी के साथ टीएसआई व उनकी टीम ने वाहन चालकों को जागरूक करने का कार्य किया।
नौबस्ता रोड पर चला अभियान
यातायात माह के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत साउथ जोन में नौबस्ता बंबा चौराहे पर यातायात माह अभियान के तहत दक्षिणी जोन प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ,टीएसआई हीरालाल की ओर से ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने का काम किया गया साथ ही उन सभी को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।
जानिए किसका बताया गया महत्व
जोन प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के तहत सभी को जागरूक किया जा रहा है, कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना कितना जरूरी होता है इसकी जानकारी दी गई है। जिसमे लो बीम, हाई बीम का भी क्या महत्व होता है उसको भी समझाया गया है।
बारादेवी चौराहे पर भी चला अभियान
इसी कड़ी में बारादेवी चौराहे पर भी यातायात माह के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमे ऑटो,ई-रिक्शा और विक्रम के चालक शामिल हुए। यहाँ पर भी सभी को जागरूक करने का काम किया गया। इस दौरान टीएसआई सत्येंद्र पाल सिंह, टीएसआई राकेश सिंह, टीएसआई परवेज अली खान मौजूद रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 37