जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डॉक्टर राजेश राजपूत ने वृद्धाश्रम में बांटी आयुर्वेद यूमिनिटी बूस्टर किट
बांदा : जनपद के नरैनी वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां आयुर्वेद चिकित्सा और योग शिविर का आयोजन किया गया। वृद्धों का आयुर्वेद चिकित्सा परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई और यूमिनिटी बूस्टर किट भी वितरित की गई।
आपको बता दे की जिला अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल वृद्धाश्रम नरैनी रोड बांदा पहुंची जहां आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि पर माल्यार्पण कर आयुर्वेद और योग शिविर का उद्घाटन किया। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर )पतौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश राजपूत ने सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जिला अधिकारी की मौजूदगी में इम्यूनिटी बूस्टर किट के साथ साथ दवाओं का भी वितरण किया गया और योग के विषय में चर्चा कर सभी वृद्ध जनों को आयुर्वेद चिकित्सा,योग और प्राणायाम के महत्व की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर वृद्ध जनों को योग और प्राणायाम करवाकर इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान की। चिकित्सा शिविर में डॉक्टर राजेश राजपूत ने आयुर्वेद चिकित्सा की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही इसके लाभ के बारे में भी बताया और ज्यादा से ज्यादा आयुर्वेद चिकित्सा का प्रयोग करने की सलाह भी दी गई।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है