3

Recent News

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Vaibhav Suryavanshi Case Study: IIM Indore करेगा 15 साल के इस क्रिकेटर पर रिसर्च, पता लगाएगा सक्सेस फॉर्मूला..

Vaibhav Suryavanshi Case Study: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी…

पीलीभीत: डीएम कार्यालय के सामने संविदाकर्मी की मौत, आधे घंटे तक तड़पता रहा, तमाशबीन बने रहे मौके पर मौजूद कर्मचारी

पीलीभीत कलेक्ट्रेट में विद्युत कर्मचारी की मौत, मौके पर मौजूद कर्मचारी देखते रहे, करंट से घायल मदद के इंतजार में…

3

Recent News

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Vaibhav Suryavanshi Case Study: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी…

पीलीभीत कलेक्ट्रेट में विद्युत कर्मचारी की मौत, मौके पर मौजूद कर्मचारी देखते रहे, करंट से घायल मदद के इंतजार में…

Breaking News

Kanpur News: रोडवेज बस ने डंपर में मारी टक्कर, नौ सवारियां हुईं घायल, रात भर मचा रहा हड़कंप

कानपुर न्यूज़: बीती रात हुआ था हादसा, जानिये कानपुर में कहां हुआ था एक्सीडेंट, जानने के लिए करें क्लिक 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर

Kanpur News: कानपुर के बिधनू में ओवरटेक कर रही रोडवेज बस डंपर में जा टकराई। जहां टक्कर के दौरान रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी, जिसमे बस चालक समेत नौ सवारियां घायल हो गई। खाई में बस पलटने के बाद सवारियों में चीख पुकार मचना शुरू गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक समेत सवारियों को निकालकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान सभी घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस जगह हुआ था हादसा 

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के अजीतमल के रहने वाले अलख कुमार ने बताया कि वह महोबा डिपो में बस चालक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह महोबा डिपो से 29 सवारियां बैठाकर कानपुर झकरकटी के लिए जा रहे थे। तभी कानपुर सागर हाईवे पर स्थित कठेरुआ गांव के पास आगे चल रहे डंपर को वह ओवरटेक करने लगे, इस दौरान चालक ने डंपर को अचानक दाहिने ओर मोड़ दिया। जिससे बस डंपर से टकराकर अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। 
 
हादसे के बाद मची थी दहशत 
 
हादसे में चालक,परिचालक समेत बस में बैठे नौ लोग गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।