Begusarai News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर किया जुबानी हमला
बेगूसराय में भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है और साथ ही कहा है कि आज कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश में राम यात्रा निकाली जा रही है और रामलला का दर्शन भी किया जा रहा है।

इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि कई लोगों को त्रिपुंड लगवा दिया है और यह कांग्रेस को सद्बुद्धि पहले आनी चाहिए थी, हालांकि उस आमंत्रण को स्वीकार करके आ जाते तो अच्छी बात होती और रामलला के दर्शन भी करते ।
‘मोदी है तो मुमकिन है’ – गिरिराज सिंह
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” जो आज हम लोग या हमारे हिन्दू समाज के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आज दर्शन भी कर रहे हैं और आने वाला समय में भी करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जो लोग कल तक राम को काल्पनिक मानते थे, वह आज कांग्रेस के साथ मिलकर राम यात्रा निकाल रहे है
पीएम नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के कार्यकाल में रामराज कायम हो चुकी है, जो कांग्रेस के कार्यकाल में कभी भी नहीं हुआ और नहीं होता
यह भी देखें -:
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/kk-pathak-surprise-inspection-in-schools-of-bhagalpur/
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25