Jahanabad News: शादी समारोह से घर लौट रहे बाप बेटे की दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Jahanabad News: जहानाबाद जिले में इन दिनों एक बड़ी ही दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत हो गयी। घटना पटना गया रेल खंड के टेहटा के पास की है। जो कि मृतक की पहचान गया जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत बाला बिगहा गांव निवासी श्रवण यादव एवं उनके दो वर्षीय पुत्र जैती कुमार के रूप में किया गया है।
आपको बताते चलें की श्रवण कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि अचानक ट्रेन आई और फिर मासूम बच्चे से पिता को रौंद दिया। जिसके बाद बाप बेटे को दर्दनाक मौत हो गई और उसके बाद उनके परिजनों में चीख पुकार मची है। बहरहाल जीआरपी पुलिस ने बाप बेटे की शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
यह दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम पिता पुत्र एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं पहुंचने पर उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया और फिर सोमवार के सुबह एक युवक ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गयी है। सूचना पाकर परिजन आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे ,जहां उन दोनों की पहचान श्रवण यादव और उनके मासूम बेटे की रूप में की गई। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी थाने की पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत हुई है। संभावना जताई जा रही है कि हेडफोन लगाकर ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है।
यहाँ भी देखें:-
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/kaimur-accident-8-bhojpuri-artists-including-chhotu-pandey-and-aanchal-died/
Post Views: 10