Bhagalpur news: सबौर बाबूपुर ट्रिपल आईटी भवन के पीछे रह रहे तकरीबन 100 परिवारों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिख रहा है, क्योंकि इन लोगों को आईटी भवन निर्माण होने से परेशानी ही परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से आज सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही अपने बच्चों और पूरे परिवारों साथ भूख अनशन भी कर दिया है।

इन लोगों की माने तो बताया कि आईटी भवन की चहार दीवारी ऊँचे निर्माण होने से हम लोगों को मुसीबत बन रही है। जिससे हमारे मवेशियों का चारा और अपने बच्चों को निवाला उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिस कारण से हम लोग आज से भूख अनशन और प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इन लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किया है और यहाँ तक की कुछ घंटों के लिए सड़क को भी जाम कर दिया था।
आईटी भवन का चहार दीवारी दियारा क्षेत्र की मुख्य मार्ग तक जाने के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे हमलोग 10 दिन से भूखे प्यासे घर में अपने मवेशियों को चारा नहीं दे पा रहे हैं और अपने खेत पर नहीं जा पा रहे। भूख हड़ताल पर बैठे आम लोग की ऐसी नौबत आ चुकी है कभी भी आत्महत्या कर सकता है। क्योंकि बरसात के समय इन लोगों को चार महीनों तक पानी से घिरा रहता है और उस समय कोई भी देखने वाला नहीं होता है। जिस कारण से आज से ही अपनी मांगों को लेकर भूख अनशन और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

बहरहाल अभी भी हालत ऐसी है कि किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। इससे पहले वन विभाग के अधिकारियों को भी कई बार शिकायत किया गया था, लेकिन कोई भी देखने वाला नहीं है जिस कारण से यह भूख अनशन कर रहे हैं। 4 महीने तक हम लोगों को बरसात के गंदे पानी में रहने से अनेकों खतरनाक बीमारियां फैल जाती है। एक बात और भी बता दूँ कि हिंदू धर्म के लोग आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पर्व घाट जाकर मानते हैं वह भी बंद हो गया है। माघी पूर्णिमा हो या गंगा स्नान सब कुछ बंद हो गया है।
यहाँ भी देखें:-
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/bhagalpur-news-if-polling-booth-is-built-in-a-private-residence-my-entire-family-will-commit-suicide/