Rajya Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले हुए उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया। मंगलवार को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर बीजेपी के 8 और सपा के 3 कैंडिडेट्स मैदान में थे। इनमें बीजेपी के 7 और सपा के 2 कैंडिडेट की जीत लगभग पहले से सुनिश्चित मानी जा रही थी। मगर, बीजेपी के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ और सपा के तीसरे कैंडिडेट आलोक रंजन को लेकर पेंच फंस गया। वहीं सपा के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जिस वजह से सपा की टॉप लीडरशिप से लेकर कार्यकर्ता तक तमतमाए हुए हैं।
दरअसल, बीजेपी को 8वें प्रत्याशी को जिताने के लिए 8 वोटों और सपा को तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए 3 वोटों की जरूरत थी। मगर, सपा के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। साथ ही जनसत्ता लोकतांत्रिक के 2 विधायक और बसपा के इकलौते विधायक ने NDA प्रत्याशी को वोट दे दिया। इससे बीजेपी के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत हो गई।
सपा के 7 विधायकों की बगावत, अखिलेश नाराज

उधर, सपा के 7 विधायकों द्वारा बगावत के बाद पार्टी के शीर्ष नेता बेहद नाराज दिखे। अखिलेश यादव से लेकर चाचा शिवपाल यादव और सपा नेता रामगोपाल यादव ने भी इन बागी नेताओं को आड़े हाथ ले लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि “हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी। ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ है। अब सब कुछ साफ है, यही तीसरी सीट की जीत है।”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “सरकार के विरोध में खड़े होने की साहस हर किसी में नहीं होता है। ऊपर से भाजपा चुनाव को जीतने के लिए कोई भी हत्कंडा अपनाती है। प्रत्यशियों पर अनैतिक तरीके से दवाब बनाती है। जो लोग गए हैं, उनमे साहस नहीं रहा होगा सरकार के खिलाफ खड़े होने का।”
भटकती हुई आत्माएं…’ – शिवपाल यादव
अब अंतरात्मा के साथ- साथ सम्पूर्ण आत्मा की जांच क्षेत्र की जनता करेगी ताकि ऐसी भटकती हुई आत्माएं हमेशा के लिए शांत हो जाएं।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) February 27, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js
वहीं चाचा शिवपाल यादव ने तो भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगा दिया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “अब अंतरात्मा के साथ-साथ सम्पूर्ण आत्मा की जांच क्षेत्र की जनता करेगी, ताकि ऐसी भटकती हुई आत्माएं हमेशा के लिए शांत हो जाएं।”
‘कुकुरमुत्ते हर पार्टी में होते हैं’ – रामगोपाल यादव
क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा- जैसे बरसात के मौसम में कुकुरमुत्ते उग आते हैं, फिर खत्म हो जाते हैं, ऐसे कुकुरमुत्ते हर पार्टी में होते हैं। बीजेपी में भी हैं। पहचान में गड़बड़ी किसी से भी हो सकती है। हमारे जिन उम्मीदवारों को जीतना है, वे जीत रहे हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को 102 वोट मिल चुके हैं। चुनाव में तो यही होता है। चुनाव के बाद जनता डिसाइड कर लेती है कि किसे रहना है और किसे नहीं।
बागी विधायकों का फूंका गया पुतला
राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को हुई क्रास वोटिंग से न केवल सपा की टॉप लीडरशिप नाराज थी, बल्कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता भी आगबबूला नजर आए। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के परिवर्तन चौक और लखनऊ विश्वविद्यालय गेट नंबर-एक के सामने विधायकों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ-साथ उनका पुतला फूंक डाला।
इन 7 सपा विधायकों ने की बगावत
बताते चलें कि सपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वालों में “अंबेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा से राकेश पांडेय, अमेठी की गौरीगंज विधानसभा से राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या के गोसाईगंज से अभय सिंह, जालौन की कालपी विधानसभा से विनोद चतुर्वेदी, रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से मनोज पांडेय, कौशांबी के चायल विधानसभा से पूजा पाल और बदायूं की बिसौली विधानसभा से आशुतोष मौर्य शामिल हैं।
यह भी देखें -:
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/rohit-sharma-statement-during-press-conference-went-viral/

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है