Samastipur News: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि समस्तीपुर जिले की एक ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बदमश इस दुकान से करीब 2 करोड़ से ज्यादा के जेवरात लूट कर रफ्फूचक्कर हो गए। फिलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
दरअसल, पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर का है। यहां एक ज्वेलरी के बड़े शोरूम में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लूट की इस वारदात के दौरान 6 से अधिक संख्या में अपराधियों ने 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। यही नहीं, बल्कि बदमाशों ने शोरूम में खरीदारी करने आए ग्राहकों से भी 6 लाख रुपए लूट लिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहले दो बदमाश ग्राहक के रूप में दुकान के अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में घुसते ही सभी को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद उसके अन्य साथी भी अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। पूरी दुकान को लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
वहीं पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान अपराधियों का एक पिस्टल भी घटनास्थल पर छूट गया। जिसको पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

यहाँ भी देखें:-
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/encounter-between-one-miscreant-and-muzaffarpur-police/