
Motihari News : तुरकौलिया से शहर से सटे रघुनाथपुर ओपी को आठ वर्ष बाद थाना का दर्जा मिल चूका है। जिसका विधिवत उद्घाटन मुफ्फसिल इंस्पेक्टर अरशद रजा ने फीता काटकर किया। पहले ओपी के सारे कार्य केस दर्ज करने से लेकर अन्य कार्य तुरकौलिया थाना से होता था। रघुनाथपुर थाना बनने से लोगों में हर्ष है। वही पुलिसिया कार्य में भी तेजी आएगी। वहा के पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराने तुरकौलिया थाना जाना पड़ता था। जिससे समय पर कार्य नही हो पाता था। अब थाना बन जाने से सभी कार्य समय पर होगा। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया की केस दर्ज करने से लेकर सभी काम अब इसी थाना में होगा। उद्घाटन के दौरान पूर्व मुखिया विनय सिंह, आलोक सिंह, पार्षद पुत्र इंजिनियर ललन कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है