3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Kannauj News : प्रेमी के साथ साजिस कर सरकारी नौकरी करने वाले पति को उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले मे पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने देने वाला एक संगीन मामला सामने आया है जिसमे एक पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक साजिस के तहत हत्या कर दी । पति की हत्या के बाद म्रतक की माँ ने पुलिस को तहरीर देते हुए पूरे मामले मे हत्या किए जाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले मे जांच पड़ताल शुरू की । जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर घटना सच साबित हुई । पुलिस ने पूरे मामले मे कार्रवाई करते हुए प्रेमी और उसके एक साथी सहित हत्यारीन पत्नी को गिरफ्तार कर पूरे मामला का खुलासा किया है ।

आपको बताते चले कि जिले के थाना सौरिख क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर रैपालपुर निवासी अमरीश उर्फ ऋषि उम्र करीव 35 वर्ष पुत्र कुँवरपाल 31 मई को समय सायं करीब 6.00 बजे अपने घर से निकला था। अमरीश उर्फ ऋषि ने अपने ही खेत से मिटटी निकलवायी गयी थी जिसके बाद उस गड्ढे मे पानी भरा हुआ था । इसके बाद एक जून को उसी गडढें में अमरीश उर्फ ऋषि का शव मिलने से हड़कंप मच गया था, पुलिस ने शव मिलने की सूचना पर सूचना पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करायाए पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे म्रत्यु का कारण दम घुटना बताया गया । जिसके बाद मृतक की माँ ने पुलिस से शिकातात करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी आस्था उर्फ माधुरी व अमरीश उर्फ ऋषि में आये दिन झगड़ा होता था तथा अमरीश शराब का आदी था। मृतक की माँ ने मृतक की पत्नी व अपने प्रेमी अंकित के साथ हत्या करने की आशंका जतायी थी । मृतक की मां गुड्डी देवी पत्नी कुवर पाल निवासिनी ग्राम सलेमपुर रैपालपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज ने अपने पुत्र अमरीश उर्फ ऋषि की हत्या किए जाने के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी जिसके आधार पर थाना सौरिख पर मु0अ0सं0 256/2024 धारा 302 भादवि0 बनाम आस्था उर्फ माधुरी पत्नी स्व0 अमरीश उर्फ ऋषि 2.अंकित पुत्र राम सिंह उर्फ टल्ले निवासीगण ग्राम सलेमपुर रैपालपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मोबाइल नम्बर के सीडीआर के विश्लेषण से कन्हैया का नाम प्रकाश में आया तथा अमरीश उर्फ ऋषि की हत्या के तथ्य प्रकाश में आए।

पुलिस पूछताछ मे अभियुक्त अंकित उर्फ हेमंत पुत्र राम सिंह नि0 ग्राम सलेमपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज ने बताया कि मेरे गांव का अमरीश उर्फ ऋषि पुत्र कुंवर पाल छिबरामऊ कोर्ट में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी करता था। अमरीश उर्फ ऋषि की पत्नी आस्था उर्फ माधुरी से मेरा प्रेम प्रसंग करीब 1 साल से चल रहा था और मौका पाकर मै आस्था उर्फ माधुरी से मिलने उसके घर जाता था मेरे प्रेम प्रसंग की जानकारी अमरीश उर्फ ऋषि व उनके घर वालो को हो गयी थी। अमरीश उर्फ ऋषि ही मेरे व आस्था के प्यार का सबसे बडा रोडा था। इसलिए आस्था उर्फ माधुरी व मैने प्लान बनाया कि अमरीश उर्फ ऋषि को रास्ते से हटा दिया जाये और अमरीश उर्फ ऋषि की सरकारी नौकरी आस्था उर्फ माधुरी को मिल जायेगी और हम लोगो शादी कर लेगे और आराम से रहेंगे। मैंने अपने गांव के कन्हैया पुत्र राजीव कुमार दिवाकर से दिनांक 29.05.2024 को फोन से बात की तथा पार्टी देने व घूमने के बहाने पहले उसे इटावा बुलाया और दिनांक 31.05.2024 को मैने इटावा से शराब की एक बोतल ली जिसमे से कन्हैया ने थोडी शराब इटावा में पी फिर हम लोग इटावा से बस से अपने गांव के सामने करीब 07 बजे उतरे थे। षडयंत्र के मुताविक पहले कन्हैया ने ही अमरीश उर्फ ऋषि को फोन किया और कहा की आपका प्रमोशन हुआ है तो पार्टी के लिये कहा तो अमरीश उर्फ ऋषि तैयार हो गया और कमलेश बाथम के ट्यूब बेल के पास बुलाने पर आ गया। कन्हैया व अमरीश उर्फ ऋषि ने पहले शराब पी जब अमरीश उर्फ ऋषि को ज्यादा नशा हो गया तो कन्हैया ने हाथ पकडे थे औऱ मैने गला दबाकर अमरीश उर्फ ऋषि की हत्या कर दी उसके बाद हम लोगो ने उसे उठाकर खेत में बनें गडढे में फेंक दिया था और उसके बाद मैने पूरी बात आस्था उर्फ माधुरी को फोन से बतायी थी। अमरीश उर्फ ऋषि का फोन तोड कर व कपडा निचली गंग नहर में बहते पानी में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले मे अभियुक्त म्रतक की पत्नी आस्था उर्फ माधुरी व अंकित उर्फ हेमन्त पुत्र राम सिंह व कन्हैया उर्फ भूरा पुत्र राजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।