3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Kannauj News : प्रेम चढ़ा परवान : रिश्ते की मौसी को लेकर भाग रहे युवक को परिजनों ने पीटा

रिपोर्ट  : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे अपनी मौसी के गांव में ब्याही एक विवाहिता महिला (रिश्ते की मौसी) और चार बच्चों की मां से युवक को प्यार हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने अपने अपने घर से भाग कर शादी करने का प्लान बना लिया। लेकिन इस प्रेमी जोड़े के मंसूबे तब असफल हो गये, जब भाग निकलने की तैयारी कर रहे युवक को उसकी प्रेमिका के साथ युवक के परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान युवक की पिटाई भी की गई।

बताते चलें कि ठठिया थाना क्षेत्र के बस्ता गांव निवासी 22 वर्ष नियाज पुत्र गुड्डू का काफी समय से बिल्हौर कानपुर नगर के गांव गढ़ेवा वेवाहा की रहने वाली एक युवती सोनम (काल्पनिक नाम ) से प्रेम प्रसंग का सिलसिला शुरू हुआ। सोनम की शादी कन्नौज के रजईमऊ गांव मे सलमान (काल्पनिक नाम) से बीते वर्ष हो चुकी है। यहां नियाज की मौसी ब्याही हैं, इस कारण गांव में नियाज का अक्सर आना जाना था। उधर सोनम की शादी के बाद उसके चार बच्चे भी हैं। शादीशुदा होने के बाद भी रिश्ते में लगने वाली मौसी सोनम और नियाज का प्रेम परवान चढ़ता रहा, और दोनों ने एक दूसरे को अपना बनाने के लिये शादी की तैयारी भी कर ली।

बीती सायं जब सोनम और नियाज अपने अपने घरों से भाग निकलने की तैयारी करते हुये कडेरा बस्ता मार्ग पर पहुंचने के बाद किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी गांव के कुछ लोगों की नजर नियाज पर पड़ गई। शक होने पर ग्रामीणों ने नियाज के परिजनों को मामले की सूचना दी, तो नियाज के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। फिर क्या था, दे दना दन, नियाज के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। मामला थाना पुलिस की जानकारी में पहुंचा तो दोनों को थाने ले जाया गया। यहां थाना प्रभारी ने सोनम को उसके ससुरालीजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि नियाज को उसके परिजनों के हवाले। पूरा मामला चर्चा का विषय बना रहा, वहीं घटना का वीडियो वायरल हुआ तो घटनाक्रम में पुलिस भी इनवॉल्ब हुई। फिलहाल किसी पक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।