Kannauj News : दो अलग–अलग हादसों में एक की मौत‚ बाइक सवार भाई बहन सहित मासूम घायल
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
मंगलवार को अलग–अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए जिसमें एक तरफ एक युवक की मौत हो गयी तो वहीं दूसरे हादसे में बाइक सवार मासूम बच्चे सहित भाई बहन डिवाइडर से बाइक टकराने से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। यहां से बेहद गंभीर हालत में सर पर गहरी चोट के कारण युवक को हायर हॉस्पिटल के लिये भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक शहजहांपुर जिले के कैलाश नगर कालोनी मेंहदी रोड निवासी तुसार अवस्थी अपनी बहन पायल पत्नी रितेश और मासूम भांजे आरव के साथ तिर्वा से बेला की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही तीनों बाइक सवार बेल मार्ग पर लिलुइया गांव के निकट गुलाब वाली बगिया के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में तुसार के सर पर गहरी चोट और अधिक रक्तश्राव होने के अलावा मासूम सहित उपरोक्त महिला भी घायल हुई। घटना को आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद एंबुलेंस की मदद से सभी तीन घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां उपचार के बाद तुसार को गंभीर हालत में हायर हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं मासूम और उसकी मां का उपचार जारी था। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बीती सायं एक सड़क दुर्घटना में सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
मृतक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के करमुल्लापुर मौजा के बरुआ सबलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अमित पुत्र भीखम सिंह गाड़ी चलाकर अपने परिवार की जीविका चलाते थे। बीती सायं 8 बजे के करीब जब अमित करमुल्लापुर में सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने अमित को टक्कर मार दी। घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद अमित को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने उसको में घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। अमित की मौत पर पत्नी मोहिनी के अलावा 4 वर्ष लव, सोजल 6 वर्ष, सहित परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था, और उसकी एक बहन भी है। घटना के दौरान परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने के बाद घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24