3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

कानपुर: झूलेलाल शोभायात्रा में भव्य झांकियां रहीं आकर्षण
कानपुर झूलेलाल शोभायात्रा 2024: कानपुर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक पूज्य भगवान श्री झूलेलाल जी की शोभायात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। यह शोभायात्रा झूलेलाल प्राचीन मंदिर, रामबाग से निकाली गई, जिसमें सनातन हिंदू धर्म को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

इस विशेष अवसर पर, भाजपा नेता और सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने झूलेलाल मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल के दर्शन किए। इसके साथ ही, उन्होंने शोभायात्रा में शामिल सभी भाइयों और बहनों को चालीहा महोत्सव की हार्दिक बधाई दी।

देश प्रेम की मिसाल हैं श्री झूलेलाल
शोभायात्रा के ब्रह्म नगर चौराहे पर पहुंचने पर, ब्रह्म नगर सेवा दल के प्रमुख आनंद पाली, हृदय नारायण दीक्षित, किशन रामानी, और आहूजा बंधुओं ने अशोक अंशवानी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में, अंशवानी ने भगवान श्री झूलेलाल के देश प्रेम, धर्म, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव के संदेश पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मनगर का यह ऐतिहासिक चौराहा हर वर्ष भाईचारे और एकता की मिसाल कायम करता है, जहां सभी समुदाय के लोग अनुशासित तरीके से शोभायात्रा का स्वागत करते हैं। इस सुंदर आयोजन के लिए सेवा दल को बहुत-बहुत बधाई दी गई।

भव्य झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के मार्ग में 80 फीट रोड पर प्रेम प्रकाश आश्रम द्वारा सजाई गई सुंदर झांकी ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यहां पर साई भोलाराम जी ने स्वयं श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया। शोभायात्रा में युवाओं द्वारा ढोकला नृत्य के साथ “आयो लाल झूलेलाल” का गगनचुंबी जयघोष भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस शोभायात्रा में दिलीप अंशवानी, कैलाश, मनोहर आहूजा, अतुल अंशवानी, इशांत गुलजार, मोहनलाल आहूजा, हेमंत सावलानी, किशन मुलानी, हरीश रामचंदानी, और मनीष वसदानी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।