लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जेल विभाग में हाल ही में हुई घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने दो मामलों में त्वरित कदम उठाए हैं।पहला मामला हमीरपुर जेल से जुड़ा है, जहां बंदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में लापरवाही बरतने पर जेल अधीक्षक गोविंद लाल वर्मा को हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में अटैच किया गया है।

दूसरा मामला हरदोई जेल से बंदी के भागने का है। इस मामले में जेलर विजय कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, हरदोई जेल अधीक्षक की भूमिका की जांच की जिम्मेदारी डीआईजी जेल को सौंपी गई है।डीजी जेल के इस सख्त रुख से साफ है कि जेल प्रशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है