3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Accident News: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा! मासूम बच्ची समेत 5 की मौत; बेकाबू रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर..

Accident News: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा! मासूम बच्ची समेत 5 की मौत; बेकाबू रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर..

Accident News: मुजफ्फरनगर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भसाना गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 5 साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भसाना गांव के पास हुआ भीषण हादसा

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भसाना गांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस काफी तेज रफ्तार में थी।

बताया जा रहा है कि भसाना गांव के पास मोड़ पर सामने से दो बाइक आ गईं। इसी दौरान बेकाबू बस ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, घायल लोग सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे और मदद के लिए चीख रहे थे।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस ने हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

इदरीश और साजिद चचेरे भाई थे

हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान इदरीश और साजिद के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे और कांधला के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, दोनों किसी काम से मुजफ्फरनगर आए थे। दोपहर में काम पूरा करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हादसे की चपेट में आ गई।

फरमान और मोमिन जीजा-साले थे

हादसे में मारे गए फरमान और मोमिन रिश्ते में जीजा-साले थे। फरमान अपने जीजा मोमिन और अपनी 5 साल की बेटी अल्लो के साथ मुजफ्फरनगर खरीदारी करने आया था।

खरीदारी करने के बाद तीनों बाइक से तमेला गढ़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

5 साल की बच्ची अल्लो की भी मौत

इस दर्दनाक हादसे में फरमान की 5 साल की बेटी अल्लो की भी मौत हो गई। हादसे की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद घर में मातम पसर गया।

एक तरफ दो चचेरे भाइयों की मौत हुई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार परिवार के लोगों की भी जान चली गई।

हादसे के बाद बस छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के कारणों और बस की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतक के परिजन ने बताई हादसे की जानकारी

मोहम्मद शमशाद ने बताया कि हादसे में उनके भाई साजिद और इदरीश की बस की टक्कर से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित चमन गार्डन कॉलोनी में रहता है।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल बुढ़ाना थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों के परिजनों से जानकारी जुटा रही है और हादसे की जांच कर रही है।

एक तेज रफ्तार बस की चपेट में दो बाइक आने से एक साथ 5 लोगों की मौत ने इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में 5 साल की बच्ची की मौत ने इस घटना को और भी दर्दनाक बना दिया।