3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

Kannauj News : भारी बारिश के कारण बह गई सड़क, स्कूली बच्चों से लेकर राहगीरों का आवागमन थमा

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के भगतपुर्वा और जवाहरपुर्वा के मध्य सड़क का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण बह गया।
उपरोक्त समस्या के कारण जहां स्कूल आने जाने वाले बच्चों के लिये बड़ी समस्या पैदा हो गई है, वहीं आवागमन को लेकर ग्रामीणों और वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल विभागीय अधिकारियों को मामले की सूचना दिये जाने के बाद जेसीबी से अस्थाई रूप से कटी सड़क के हिस्से पर मिट्टी गिट्टी डालकर समस्या का औपचारिक निदान किया गया है।

#सड़क धसने से हुआ गहरा गड्ढा

बताते चलें कि, बोते दिनों में हुई लगातार बारिश और हाल ही में दो दिनों की बारिश के कारण उपरोक्त थाना क्षेत्र के उक्त गांव के मध्य खेतों में भारी जल भराव हो गया। भारी जलभराव के कारण सड़क का कुछ हिस्सा भी बह गया। ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान को मामले की सूचना दी। हांलाकि ग्राम प्रधान का कहना था कि, सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग से होगा। दो गांव के मध्य सड़क कटने के कारण कोठीपुरवा,घनेपुरवा, खरगापुर,जवाहरपुरवा, भगतपुरवा, के ग्रामीणों के सामने आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी ही गई है। गंतव्य को आने जाने के लिये ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों के सामने भी स्कूल जाने को लेकर वहीं वाहन चालकों को भी आवागमन करने में दिक्कत पैदा हो चुकी है। ग्रामीणों की रोजाना की गतिविधियां प्रभावित होने से ग्रामीण परेशानी झेलने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है।

#सड़क के बीच गड्ढा

उपरोक्त समस्या के निदान को फिलहाल औपचारिक रूप से कटी सड़क पर यातायात बहाल हो सके, इसके लिये जेसीबी से गिट्टी और मिट्टी के सहारे अस्थाई ब्यबस्था की गई है। फिलहाल उपरोक्त मार्ग से साइकिल और बाइक चालक मुश्किल से निकल रहे हैं। बड़े वाहनों की निकासी को लेकर अभी खतरा हो सकता है, इस कारण बड़े वाहनों की उपरोक्त मार्ग से अभी निकास थमी हुई है। सड़क कटने से प्रभावित उपरोक्त गांव के ग्रामीणों ने शासन से समस्या के त्वरित निदान की मांग की है।