3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Kannauj News : नीलगाय के बच्चे को निगल रहे विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

बीते कुछ दिनों से जहां कन्नौज जिले में जंगली जानवरों के जानलेवा हमला होने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं जिले के एक गांव में एक विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई।  अजगर अपने शिकार के समय नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था।  यह घटना देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंच गई। मौके पर वन विभाग की टीम में रेस्क्यू कर अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छुड़वा दिया।
#मौके पर अजगर को देखते लोग
आपको बताते चलें कि बीते कुछ समय से कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र में पहले कथित हमलावर सियार जैसे अन्य जानवरों के हमले से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा, वहीं बीते दो-तीन दिनों से जिले के थाना ठठिया क्षेत्र में ग्रामीण जानलेवा हमला करने वाले जानवरों के हमले से परेशान हैं। ग्रामीण अपने परिवार और पालतू मवेशियों की सुरक्षा करने में लगे हुए है। गुरुवार को ठठिया क्षेत्र में एक गांव में विशालकाय अजगर को लोगों ने देखा जो नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था, यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
#मौके पर अजगर को लाठी डंडों से डराते हुए लोग
मामला ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सिसैयनपुर्वा गांव का है, जहां गुरुवार को एक विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था, देखते-देखते अजगर ने अपने अंदर पूरा बच्चा निगल लिया जिसके कुछ देर बाद अजगर ने फिर से निगले गए नीलगाय के बच्चे को उगलकर बाहर निकालना शुरू किया।  इस सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।  कुछ ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और विशालकाय अजगर को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। वन विभाग की टीम के अलावा पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी गई। जानकारी के बाद विभागीय टीम के दो वनकर्मी और पुलिस मौके पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने किसी प्रकार अजगर को रस्सी की सहायता से बांधकर परेशान करना शुरू किया तो अजगर ने निवाला बने नीलगाय के बच्चे को बाहर निकाल दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया और पकड़ने के बाद जंगल में छुड़वा दिया। इस पूरे मामले को लेकर प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि यह ठठिया क्षेत्र में सिसैया नगला गांव में एक अजगर के होने की सूचना मिली थी. पीआरवी टीम द्वारा तत्काल हमारा स्टाफ मौके पर पहुँच गया और अजगर का नियमानुसार रेस्क्यू कर लिया।