3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Kannauj News : पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव प्रकरण पर डीएम से मिले वकील

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज नाबालिक किशोरी दुष्कर्म कांड में आरोपी नबाब सिंह यादव, घटना के सह आरोपी नीलू यादव और पीड़ित किशोरी बुआ पर पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाही कर चुकी है।  विगत दिन गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद कन्नौज कांड सहित दो अन्य मुकदमों में नीलू यादव की न्यायालय से जमानत याचिका मंजूर हो चुकी है।  इससे पहले कि कन्नौज कांड में सह आरोपी नीलू यादव पर गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद पुलिस अपनी रिमांड में लेती, उससे पहले ही नीलू न्यायालय से एक मुकदमें में जमानत के बाद जेल से बाहर आकर गायब हो गये, जबकि पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। आखिर पुलिस ने नीलू की तलाश के लिये एक बार फिर सघन तलाश शुरू कर दी। उपरोक्त मामले में लापरवाही को लेकर कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने विगत दिन अनौगी जेल चौकी प्रभारी एवम जिला कोर्ट के अभियोजन कार्यालय में तैनात दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था।

#डीएम को समस्या बताते बकील

बता दें इससे पहले भी बीती 3 सितंबर को नीलू पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर करने पहुंच गये थे। इस समय भी पुलिस को नीलू की तलाश कन्नौज कांड में थी। नीलू पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।लेकिन न्यायालय में सरेंडर करने के बाद पुलिस के हाथ नीलू नहीं लग पाये थे। एक बार फिर नीलू को जब गैंगस्टर के मामले में पुलिस रिमांड पर लेने के प्रयास में थी, उससे पहले ही नीलू एक बार फिर पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेल से निकलने के बाद गायब हो गये।
उपरोक्त मामले में पुलिस ने जहां कांड के सह आरोपी की तलाश के लिये ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया, वहीं कई लोगों को पूंछतांछ के लिये पुलिस ने अपनी कस्टडी में भी के रखा है। सोमवार को एक बार फिर माया मोड़ आ गया। जब कन्नौज बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ला से मिलने पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देते हुये पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये।

#अधिवक्ताओं की बात सुनते जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल

अधिवक्ताओं का कहना था कि नबाब सिंह यादव और नीलू यादव वकील भी हैं। नीलू यादव को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आ चुके हैं।
इस बीच पुलिस ने नीलू पर गैंगस्टर की कार्यवाही की है, और उनकी तलाश के लिये दबिश भी दे रही है। अधिवक्ताओं का कहना था कि,पुलिस अपना काम करे, लेकिन अनर्गल तरीके से नीलू और नबाब के परिजनों, नबाब सिंह के नाबालिक पुत्र, करीबियों को उठाना गलत है। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उन लोगों को कहां रखा गया है, यह किसी को जानकारी नहीं है। वकीलों का यह भी कहना था, कि नबाब के गांव अडंगापुर में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ भी मानवीय व्यवहार नहीं किया है।
पुलिस की कार्यशैली ठीक नहीं है इस बात का मुद्दा उठाते हुये कन्नौज बार एसोसिएशन के सदस्यों ने ज्ञापन देते हुये डीएम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के वकील राकेश तिवारी, शिवांक वाजपेयी , मोहित यादव, संजय दुबे, ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इदरीश खान की अगुआई में डीएम से न्याय पूर्वक पुलिस अपना काम करे, किसी को परेशान ना करे, मांग की गई।