कानपुर:डीबीएस कॉलेज महाविद्यालय में महिला यौन उत्पीड़न समिति के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर कमल मुसद्दी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा ने किया।मुख्य अतिथि डॉक्टर कमल मुसद्दी ने अपने वक्तव्य में महिला यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की और कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण आज के समय की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्रा ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मानित स्थान का उल्लेख करते हुए कहा, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता,” जो यह दर्शाता है कि महिलाओं का सम्मान करना परिवार, समाज और राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना सक्सेना ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर सपना शुक्ला, डॉक्टर निगम श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रियंका सोनवानी, डॉक्टर रेखा रानी, महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं, महिला शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रहीं।