3

Recent News

सावधान! फेरीवाले को पुराना मोबाइल बेचना पड़ सकता है भारी। महराजगंज में 80 लाख के साइबर गैंग का खुलासा, जानिए कैसे

सावधान! घर का पुराना मोबाइल बन सकता है साइबर अपराध का हथियार — एक गलती और आप भी फंस सकते…

क्या पीओके भारत में शामिल होने वाला है? डिलिमिटेशन बिल 2026 के नए प्रावधानों से बढ़ी हलचल, जानिए सरकार के प्लान और इसके बड़े संकेत।

“क्या पीओके वापसी की तैयारी पूरी?” — सरकार के नए कानून ने बढ़ाई हलचल, कश्मीर पर बड़ा संकेत  कश्मीर पर…

Noida Protest: पुलिस का बड़ा खुलासा! हिंसा भड़काने में पाकिस्तानी कनेक्शन, VPN के जरिए छिपाई पहचान

Noida Protest: नोएडा में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। जांच में सामने आया है कि…

Crime Petrol के एपिसोड जैसी वारदात! बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को ज़िंदा जलाकर मारा, वजह होश उड़ा देगी..

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: एम्बुलेंस में पहले ऑक्सीजन खत्म हुई, फिर पेट्रोल भी खत्म हुआ.. युवक की मौत से बवाल, तोड़फोड़..

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

3

Recent News

सावधान! घर का पुराना मोबाइल बन सकता है साइबर अपराध का हथियार — एक गलती और आप भी फंस सकते…

“क्या पीओके वापसी की तैयारी पूरी?” — सरकार के नए कानून ने बढ़ाई हलचल, कश्मीर पर बड़ा संकेत  कश्मीर पर…

Noida Protest: नोएडा में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। जांच में सामने आया है कि…

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

Breaking News

रेलवे अधिकारियों को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

कानपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह के नेतृत्व मे  कानपुर मे रेलवे द्वारा कोपरगंज साइडिंग, झकरकटी मे आवंटित प्लाटो का लाइसेंस शुल्क पिछले दो वर्षों से जमा न किये जाने की समस्या पर प्रयागराज से आये डी इ एन आयुष सिंह से पुराने स्टेशन कार्यालय मे मुलाक़ात की और विस्तृत वार्ता की और उन्हें ज्ञापन सौंपा|
वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने डी इ एन से कहा कि कानपुर कोपरगंज मे साइडिंग, झकरकटी स्थित स्थान पर रेलवे द्वारा आवंटित रेलवे प्लाट के कई लाइसेंसी है और ये आवंटी व्यापारी लगभग पिछले 40 वर्षों से उक्त प्लाटो पर कई व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हैं और इसमें लगभग 40 व्यापारी रेलवे द्वारा निर्धारित लाइसेंस शुल्क निरन्तर जमा करते आ रहे है। इसमें से कुछ अवंटियों की मृत्यु के पश्चात उक्त प्लाटो का आवंटन रेलवे द्वारा उनके परिवार के सदस्य या उनके द्वारा अधिकृत लोगों के नाम कर दिया गया है और आवंटी व्यापारी वर्तमान में सन 2022 तक अपना लाइसेंस शुल्क सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्यालय) कैन्ट, कानपुर में जमा करते आ रहे थे लेकिन आवंटियों द्वारा विगत दो वर्षों से उक्त कार्यालय में निरन्तर शुल्क जमा कराने का प्रयास करने पर शुल्क जमा नहीं किया जा रहा है और न ही उसका कोई स्पष्ट कारण बताया जा रहा है इस लाइसेंस शुल्क को जमा करवाया जाय और कुछ आवंटियों की मृत्यु के उपरांत उनके उत्तराधिकारियो के नाम हस्तानानंतरित नहीं हुए है उन्हें हस्तानानंतरित किया जाय |

कोपर गंज रेलवे साइड का है मामला

वार्ता मे महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने कहा कि कोपरगंज मे रेलवे साइट पर ये व्यापारी कई वर्षों से व्यापार कर रहे है इनका शुल्क जमा करके इन्हे राहत दी जाय जिससे इनका व्यापार प्रभावित न हो | वार्ता मे डी इ एन आयुष सिंह ने कोपरगंज साइडिंग, झकरकटी मे आवंटित प्लाटो का एग्रीमेंट करने व लाइसेंस शुल्क लेने पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया|वार्ता व ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रूप से टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत शर्मा व कोपरगंज साइडिंग के दुकानदारों मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतहरुद्दीन व उपाध्यक्ष ओमकारनाथ मल्होत्रा,सरदार गुरुविंदर सिंह, ओमप्रकाश ओमर, सुरेन्द्र जायसवाल आदि थे।