3

Recent News

Pilibhit में सनसनीखेज वारदात! पिता ने बेटी के सर में मारी गोली, मौत; नशे में घर लौटा था, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला..

Pilibhit के बीसलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम रामपुरा नौगवां में एक पिता ने…

बड़ी खबर: यमन-सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाज किए हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू सदस्य सवार..

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: अचानक चल पड़ी लिफ्ट, महिला की फंसकर दर्दनाक मौत; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना..

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: झुकी दिल्ली पुलिस! पेलेट गन मामले में FIR दर्ज; घायल छात्र को लेकर धरने पर बैठे थे..

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: जब CM योगी के साथ सेल्फी लेने को बेताब हुए जापानी छात्र; भारतीय दर्शन और संस्कृति से कराया परिचय..

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

3

Recent News

Pilibhit के बीसलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम रामपुरा नौगवां में एक पिता ने…

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Breaking News

बांदा: युवती के चक्रव्यू में फंसा कानून के रखवालों का परिवार

बांदा: युवती के चक्रव्यू में फंसा कानून के रखवालों का परिवार
बांदा: युवती के चक्रव्यू में फंसा कानून के रखवालों का परिवार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवती ने कानून के रखवालों के परिवार के बेटे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है साथ ही पैदा हुए बेटे को भी अपनाने से इनकार करने का भी आरोप लगाया है। आरोपी युवक के पिता पुलिस फोर्स में इंस्पेक्टर है और पिता इंस्पेक्टर के बड़े भाई रिटायर्ड डीआईजी हैं। युवती के द्वारा दूसरी बार मुकदमा दर्ज कराया गया है इसके बाद आईपीएस का परिवार सदमे में है।

क्या कहता है आरोपी युवक का परिवार

पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत बसंत विहार कॉलोनी का है जहां इंस्पेक्टर सुलखान सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एक युवती पिछले कई सालों से ब्लैकमेल कर रही है उसकी मांगे ना पूरी करने पर वह मेरे बेटे रत्नेश पर गंभीर आरोप लगा रही है वह जिस बच्चे को मेरे बेटे का पुत्र बता रही है उसका डीएनए टेस्ट भी कराया जा चुका है जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है वह किसी और के बेटे को हमारे परिवार का हिस्सा बता रही है युवती ने इसके पहले भी मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें एफ आर लग चुकी है। इतना ही नहीं युवती ने स्वयं ही जज साहब के सामने केस वापस ले लिया था और दोबारा इस प्रकार के आरोप न लगाने का वचन दिया था जिसके साक्ष्य उनके पास मौजूद है। लेकिन एक बार फिर उसने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जब हमने युवती की बातें नहीं मानी तो उसने एक बार फिर पुलिस को गुमराह कर उसके बेटे और उन पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। युवती की इसी प्रताड़ना के चलते वह ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो चुके हैं जिसके चलते उन्हें नौकरी से बी आर एस भी लेना पड़ा। उन्होंने युवती को जाल साज बताते हुए सारे आरोपों को निराधार बताया है।

देखिए क्या कहती है युवती

हम आपको यह भी बताते चले की बीते दिनों एक युवती लगभग 2 वर्षीय बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी जहां उसने बताया कि लगभग 3 साल पहले रत्नेश यादव नाम के युवक ने फोन कर उसे प्रेम जाल में फसाया था शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया जब पेट में बच्चा आया तो उसे गिराने का दबाव बनाया लेकिन युवती ने ऐसा नहीं किया फिर बच्चा होने के बाद रत्नेश ने उसे छोड़ दिया इसके बाद युवती ने मुकदमा दर्ज कराया जब गिरफ्तारी की नौमत आई तो रत्नेश और उसके परिवार ने कहा की केस वापस ले लो हम तुम्हारा और तुम्हारे बच्चे का ख्याल रखेंगे इसके बाद उसने न्यायालय में लिखित तौर पर मुकदमा वापस ले लिया वही डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव आने के मामले में युवती ने डॉक्टर पर मिली भगत का आरोप लगाया और दोबारा डीएनए जांच की मांग की।